सीमा सुरक्षा बल दीक्षांत परेड समारोह

आपका सीमाओं की सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा में बड़ा योगदान : मीणा

सीमा सुरक्षा बल दीक्षांत परेड समारोह
बीएसएफ के अपर महानिदेशक रामप्रसाद मीणा ने नवआरक्षकों को कहा कि आपका सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ आंतरिक सुरक्षा में भी बड़ा योगदान है। आज के इस परेड आयोजन से मैं प्रभावित हूं।

जोधपुर। बीएसएफ के अपर महानिदेशक रामप्रसाद मीणा ने नवआरक्षकों को कहा कि आपका सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ आंतरिक सुरक्षा में भी बड़ा योगदान है। आज के इस परेड आयोजन से मैं प्रभावित हूं। आज सीमाओं की सुरक्षा के लिए जवानों का बड़ा योगदान है जोकि कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर अनुशासन को दर्शाता है। वे आज सीमा सुरक्षा बल का दीक्षांत परेड समारोह में आज सुबह सहायक प्रशिक्षण केंद्र चंदनसिंह चंदेल परेड ग्राउण्ड में नवआरक्षकों को संबोधित कर रहे थे।

अपर महानिदेशक मीणा ने कहा कि देश की सुरक्षा में जवानों की भूमिका अहम रही है। जवानों से ना सिर्फ बाहरी सीमाएं सुरक्षित बल्कि वे आंतरिक सुरक्षा में भी अपना योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि जवानों ने आज उत्कृष्ट परेड की है। उन्होंने अनुशासन में रहकर जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है वह अनुकरणीय है।

आज बीएसएफ की तरफ से नव आरक्षकों के बैच संख्या 249 से 252 का दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के अपर महानिदेशक रामप्रसाद मीणा मौजूद रहे। उन्होंने नवआरक्षकों द्वारा परेड की सलामी दी गई। इसके अलावा जवानों ने हैरत अंगेज प्रदर्शन कर प्रभावित किया। साथ ही छात्राओं द्वारा घूमर नृत्य किया गया। जवानों ने जिम्रास्टिक से लेकर आग के गोले से निकलने वाले जीवंत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मीणा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई