सितंबर-2022 में प्रोजेक्ट चीता की शुरूआत हुई : जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में छोड़े जाएंगे चीते

अब तक भारत में 26 शावकों का हो चुका जन्म

सितंबर-2022 में प्रोजेक्ट चीता की शुरूआत हुई : जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में छोड़े जाएंगे चीते
ग्यारह शावकों को जंगल में छोड़ दिया गया है, जबकि बाकी को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बनाए गए बाड़ों में रखा गया है।

जोधपुर। भारत में चीतों के विलुप्त होने के 70 साल बाद भी सरकार देश में उनकी संख्या बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस सिलसिले में जैसलमेर जिले के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र चीते छोड़ने पर विचार किया जा रहा है।  परियोजना की जानकारी सरकारी दस्तावेजों के सामने आने के बाद आई है। जिसके अनुसार कुछ क्षेत्रों में चीते छोड़े जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गांधी सागर अभयारण्य के बाद गुजरात के कच्छ जिले के बन्नी घास के मैदानों और फिर राजस्थान के जैसलमेर जिले के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में चीतों को छोड़ा जाएगा।

बता दें कि भारत में चीतों के विलुप्त होने के 70 साल बाद केंद्र सरकार ने देश में चीतों को फिर से बसाने के लिए सितंबर 2022 में प्रोजेक्ट चीता की शुरूआत की थी। चीतों को फिर से बसाने के प्रयासों के तहत मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 20 अफ्रीकी चीते लाए गए। इनमें से आठ चीते सितंबर 2022 में नामीबिया से और 12 चीते फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए। 

अब तक भारत में 26 शावकों का हो चुका जन्म
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तब से अब तक भारत में 26 चीता शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से 19 जीवित हैं। ग्यारह शावकों को जंगल में छोड़ दिया गया है, जबकि बाकी को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बनाए गए बाड़ों में रखा गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस