सरस बूथ हटाने पहुंची निगम टीम को भीड़ ने खदेड़ा, निगम अधिकारी पर उड़ेल दिया पेट्रोल

निगम का आरोप आवंटन कहीं ओर का और बूथ कहीं अन्य जगह लगाया

सरस बूथ हटाने पहुंची निगम टीम को भीड़ ने खदेड़ा, निगम अधिकारी पर उड़ेल दिया पेट्रोल
भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। मौके पर मौजूद लोग नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

जोधपुर। शहर के जालोरी गेट के भीतर लिंक रोड पर पार्किंग में लगा सरस बूथ हटाने सोमवार सुबह पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बूथ हटाने की बात को लेकर काफी हंगामा हो गया। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। मौके पर मौजूद लोग नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इसी बीच इनमें से एक व्यक्ति ने नगर निगम के राजस्व निरीक्षक रणवीर सिंह देथा और अन्य कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़क दिया।  
दरअसल नगर निगम की ओर से जालोरी बारी क्षेत्र में अस्थाई सरस बूथ संख्या 550 को कई साल पहले स्वीकृति दी गई थी। संचालक ने बताया कि वह प्रतिमाह जगह का किराया भी भर रहा था। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम कार्रवाई करने मौके पर पहुंची और नोटिस दिखाया कि 8 फरवरी को नगर निगम आयुक्त अतुल प्रकाश ने अशोक सोलंकी के नाम से एक आदेश जारी किया है, जिसमें बूथ संख्या 550 स्वीकृत स्थान के अलावा अन्य स्थान पर चलाए जाने और साथ में तंबाकू उत्पाद बेचने के चलते बूथ को हटाया जाए। इसके बाद निगम की टीम ने सरस बूथ का सामान बाहर निकाल दिया और कथित रूप से बिजली का कनेक्शन भी काट दिया। इसके बाद बूथ मालिक और स्थानीय लोग निगम की टीम के विरोध में उतर आए और केबिन नहीं हटाने पर अड़ गए। 

जहां सरस बूथ है उसका कुछ हिस्सा निजी भूखंड और कुछ हिस्सा नगर निगम भूमि का है। 2001 में इसे जो लाइसेंस दिया था वह किसी और जगह के लिए लिया था, लेकिन इसने दूसरी जगह बूथ लगा दिया। कुछ समय पहले यह मामला हमारी जानकारी में आया तो इसे मूल जगह पर लगाने के लिए दो बार नोटिस दिया गया। उसने कोर्ट में अपील दायर कर दी। कोर्ट ने उसे निरस्त कर दिया। इसके बाद हमने इसे नोटिस दिया। वह आवंटित जगह पर बूथ लगाने को तैयार नहीं है इसलिए हमने लाइसेंस निरस्त कर दिया और उसे हटाने की कार्रवाई की गई।  
-अतुल प्रकाश, आयुक्त, नगर निगम उत्तर

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें