Land Dispute में युवक के सीने में घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

Land Dispute में युवक के सीने में घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव में पुलिस ने मामले में हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

जोधपुर। डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव में एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया गया। उसके सीने के बायीं तरफ चाकू का वार लगा। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए अब आरोपियों की तलाश आरंभ की है। हमले का कारण जमीन विवाद होना बताया गया है।

डांगियावास पुलिस ने बताया कि बिलसपुर निवासी महिपाल पुत्र जुंझारराम देवासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके चाचा शैतानराम का डूंगरराम आदि के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 11 मई की शाम को वह गांव से निकल रहा था, तब डूंगरराम और मनीष आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। मनीष ने उसके हाथ पकड़ लिए। बाद में डूंगरराम ने चाकू से उसके सीने के बायीं तरफ चाकू घोंप दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आस पास के लोगों ने उससे छुड़ाया। पीड़ित महिपाल को बाद में अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। डांगियावास पुलिस ने मामले में हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी हाथ नहीं लगे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन