कार्यक्षमता संवर्धन का औजार हैं खेलः संभागीय आयुक्त

अंतर जिला सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन

कार्यक्षमता संवर्धन का औजार हैं खेलः संभागीय आयुक्त

अंतर जिला प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 टीम शामिल हैं। इनमें कोटा, बारां ,झालावाड़, जयपुर मुख्यालय, जयपुर जिला ,उदयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, पाली, दौसा, डूंगरपुर, अजमेर तथा जोधपुर के सिविल सेवा के खिलाड़ी शामिल हैं।

कोटा। प्रथम राजस्थान राज्य अंतर जिला सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार  प्रात: 10 बजे मेजर ध्यानचंद खेल संकुल कोटा विश्वविद्यालय में किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त दीपक नंदी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए खेलों का महत्व सर्वविदित है।साथ ही सेवारत कार्मिकों के लिए तो खेल क्षमता संवर्धन का एक औजार हैं।उन्होंने कहा कि खेलों से टीम भावना, अनुशासन, साहचर्य एवं विभिन्न कौशलों का विकास तो होता ही है कार्मिकों की कार्यशैली में सुधार आता है।  संभागीय आयुक्त ने खेल ध्वज आरोहण किया और प्रतियोगिता प्रारंभ होने की उद्घोषणा की। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व प्रशासन वर्सेस पुलिस का मैत्री मैच भी खेला गया जिसमें अतिथियों ने टेबल टेनिस मैच खेला।

कार्यक्रम की  अध्यक्षता करते हुए पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने खेलों का जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि टेबल टेनिस कम खेला जाने वाला खेल है फिर भी,  राजस्थान के 13 जिलों से सिविल सेवा की टीमों की सहभागिता प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के प्रसंग का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि अधिकारियों का यह दायित्व है कि नई पीढ़ी को सभी खेलो में रुझान और भागीदारी के लिए कार्य करें।

इससे पूर्व जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने स्वागत भाषण में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहारी समय में खेल के लिए समय निकालना खिलाड़ियों की इच्छा शक्ति और उत्साह का परिचायक है। उन्होंने अनुशासन के साथ खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। अंतर जिला प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 टीम शामिल हैं। इनमें कोटा, बारां ,झालावाड़, जयपुर मुख्यालय, जयपुर जिला ,उदयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, पाली, दौसा, डूंगरपुर, अजमेर तथा जोधपुर के सिविल सेवा के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 30 अक्टूबर को होगा।
 
 विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक (शहर) केसर सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कावेन्द्र सिंह सागर रहे। यूआईटी सचिव राजेश जोशी, उपायुक्त नगर निगम गजेंद्र सिंह,कोटा विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर विजय सिंह,  जिला खेल अधिकारी अजीज पठान, जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप चौधरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन नीता डांगी ने किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत