नाबालिग को बेचने पर दंपती सहित तीन आरोपियों को 20-20 साल की जेल

पचास हजार में बेचा था नाबालिग को

नाबालिग को बेचने पर दंपती सहित तीन आरोपियों को 20-20 साल की जेल
कोर्ट ने 16 वर्षीय पीड़िता को छह लाख रुपए प्रतिकर के रूप में देने का आदेश दिया है।

कोटा। तीन साल पूर्व एक नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने तथा उसे बेचने के मामले में पोक्सो कोर्ट क्रम दो के न्यायाधीश ने दंपती सहित तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए बीस-बीस साल के कठोर करावास की सजा सुनाई है। आरोपी अशोक उर्फ सुक्का (25) व उसकी पत्नी अनीता (27) को 2.25 लाख तथा भंवर सिंह उर्फ गंवरिया(24)  निवासी ग्राम खेरियारुंडी (रतलाम मप्र) पर दो लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने 16 वर्षीय पीड़िता को छह लाख रुपए प्रतिकर के रूप में देने का आदेश दिया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक विजय कछवाह ने बताया कि बालिका की मां ने पुलिस थाना रेलवे कॉलोनी में 26 जुलाई 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे अपनी दो बच्चियों के साथ रहती है और भीख मांग कर अपना पालन पोषण करती है। 22 जुलाई को उसकी पुत्री नगर निगम बोर्ड में खेल रही थी तथा वह भीख मांगने बाजार गई थी। शाम पांच बजे वापस आई तो बड़ी बेटी नहीं मिली उसे तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने धारा 363 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर बालिका को दस्तयाब कर मेडिकल करवाया  तथा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। वहां से बालिका गृह भेज दिया था।

बालिका ने कोर्ट में बताया कि उसके घर के पास ही सुक्का और उसकी पत्नी अनीता रहते है। वह उनके बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी अशोक और उसकी पत्नी ने उससे कहा कि उसके पिता बीमार रहते हैं उनके इलाज के लिए पांच हजार रुपए चाहिए तो उसके साथ चलना पड़ेगा। वह उनके बहकावे में आ गई और उनके साथ चल दी। आरोपी दंपती उसे ग्राम खेरियारुंडी लेकर आ गए। इसके बाद दोनों ने उसे गांव के भंवर सिंह उर्फ गांवरिया के साथ शादी करने को कहा उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की तथा दंपती ने भंवर सिंह को पचास हजार रुपए में बेच दिया। भंवर सिंह ने उसे बंधक बना कर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 370, 344, 376(3),120 बी तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। 18 गवाहों के बयान करवाए गए और 36 दस्तावेज पेश किए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा सरकार है या दुकानदार? JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर अखिलेश का तंज, बोले-कमीशन भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और निजीकरण उसका जुगाड़  भाजपा सरकार है या दुकानदार? JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर अखिलेश का तंज, बोले-कमीशन भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और निजीकरण उसका जुगाड़ 
उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को 30 वर्ष की लीज पर निजी समूह...
समझाइश के लिए बुलाया, विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी; नवजात बेटे के पिता की मौत
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग माता-पिता से बदसलूकी पड़ेगी भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल; जानें पूरा प्लान 
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला