खबर का असर...आखिर न्यास को 25 फीसदी कम करनी पड़ी पार्किंग ठेके की राशि

अब चौथी बार जारी होंगे दोनों पार्किंग के ठेके

खबर का असर...आखिर न्यास को 25 फीसदी कम करनी पड़ी पार्किंग ठेके की राशि
दैनिक नवज्योति ने 18 अप्रैल के अंक में ‘अब न्यास भी कम कर सकता है पार्किंग ठेके की राशि’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। सोमवार को हुई न्यास अधिकारियों की बैठक में दोनों पार्किंग के ठेकों की राशि 25 फीसदी कम करके अधिकारियों ने दैनिक नवज्योति की खबर पर मुहर लगा दी है।

कोटा । नगर विकास न्यास के अधिकारियों को आखिरकार शहर में बनी दो बहुमंजिला पार्किंग के ठेकों की  टेंडर राशि 25 फीसदी कम करनी पड़ी। इससे अब दोनों पार्किंग के ठेकों के टेंडर चौथी बार नए सिरे से जारी होंगे।
न्यास द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल व रामपुरा स्थित जयपुर गोल्डन में बहुमंजिला पार्किंग बनाई गई है। जी प्लस थ्री इन पार्किंग में सीसी टीवी व लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है। हालांकि ये दोनों पार्किंग बनकर तैयार हो गई है, लेकिन अभी तक शुरू नहीं होने से इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

इसका कारण है इनके ठेके की राशि अधिक होना। न्यास द्वारा मल्टीपरपज स्कूल में 15.19 करोड़ रुपए की लागत से और जयपुर गोल्डन में 12.79 करोड़ रुपए की लागत से पार्किंग बनाई है। अब उनका संचालन करने के लिए उन्हें ठेके पर देना है। लेकिन मल्टीपरपज स्कूल की पार्किंग का ठेका 65 लाख रुपए और जयपुर गोल्डन की पार्किंग का ठेका 32 लाख रुपए में दो साल के लिए बताया जा रहा है। न्यास द्वारा ठेके के लिए तीन बार टेंडर जारी किए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक एक बार भी किसी फर्म ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। जिससे अभी तक भी इनका ठेका नहीं हो सका है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को न्यास अधिकारियों व समिति की बैठक हुई। जिसमें दोनों पार्किंग का ठेका नहीं होने पर चर्चा की गई। जिसमें इसकी टेंडर राशि को कम करने का प्रस्ताव रखा। जिसमें 25 से 30 फीसदी राशि कम करने के सुझाव दिए गए। समिति ने 25 फीसदी राशि कम करने का अनुमोदन किया। जिससे दोनों पार्किंग की ठेका राशि अब 25 फीसदी कम की जाएगी। न्यास सूत्रों के अनुसार अब नए सिरे से एक दो दिन में टेंडर जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा संचालित वाहन पार्किंग का ठेका भी तीस फीसदी राशि कम करने के बाद ही हुआ। निगम की भीतरिया कुंड, चम्बल गार्डन व हाड़ौती उद्यान और नयापुरा स्थित बस स्टैंड पर पार्किंग है। यहां तीन साल से ठेका नहीं होने से निगम के कर्मचारी ही स्टैंड संभाल रहे थे।

दैनिक नवज्योति ने जताई थी संभावना
गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने 18 अप्रैल के अंक में ‘अब न्यास भी कम कर सकता है पार्किंग ठेके की राशि’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि दोनों पार्किंग के ठेकों की राशि अधिक होने से उनका ठेका नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब उनकी ठेका राशि कम की जा सकती है। सोमवार को हुई न्यास अधिकारियों की बैठक में दोनों पार्किंग के ठेकों की राशि 25 फीसदी कम करके अधिकारियों ने दैनिक नवज्योति की खबर पर मुहर लगा दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव