सरकारी भूमि पर बने हिस्ट्रीशीटर के मकान पर चला बुलडोजर, जानें पूरा मामला 

ड्रोन से की गई निगरानी 

सरकारी भूमि पर बने हिस्ट्रीशीटर के मकान पर चला बुलडोजर, जानें पूरा मामला 

सांगोद में नगर पालिका ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अमृतखेड़ी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा के सरकारी भूमि पर बने अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। 10 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में यह निर्माण खसरा संख्या-335 पर था। कार्रवाई ड्रोन निगरानी में की गई, अन्य अतिक्रमणों को चिन्हित कर नोटिस भी जारी किए गए।

सांगोद। स्थानीय नगर पालिका ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ अमृतखेड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह अवैध निर्माण अमृतखेड़ी स्थित खसरा संख्या-335 की भूमि पर था, जो गैर मुमकिन बावड़ी किस्म की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया था, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आती है।

पालिका प्रशासन ने पूर्व में अतिक्रमी को 16 जनवरी तक स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार तहसील कार्यालय की ओर से भी अतिक्रमी को तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि इस भूमि पर निर्माण राजस्थान हाईकोर्ट के अब्दुल रहमान बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान एवं अन्य प्रकरण के तहत प्रतिबंधित है और ऐसी भूमि पर अतिक्रमण दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

ड्रोन से की गई निगरानी :

Read More ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार

करीब 10 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बने आलीशान मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। इसी मार्ग पर अन्य व्यक्तियों की ओर से किए गए अतिक्रमणों को भी चिन्हित कर ध्वस्त किया गया। साथ ही इसी श्रेणी के अन्य अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Read More आरटीई प्रवेश 2026: 10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई