तीन मंजिला बिल्डिंग ढहने का मामला : बिल्डिंग में दबने से एक कोचिंग छात्र व एक बालक की मौत और नौ लोगों के घायल, रेस्टोरेंट संचालक व कार्मिक फरार

पांच इमारतों को असुरक्षित मान नोटिस जारी

तीन मंजिला बिल्डिंग ढहने का मामला : बिल्डिंग में दबने से एक कोचिंग छात्र व एक बालक की मौत और नौ लोगों के घायल, रेस्टोरेंट संचालक व कार्मिक फरार

भरभरा कर ढही तीन मंजिला बिल्डिंग में दबने से एक कोचिंग छात्र व एक बालक की मौत और नौ लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने घायल भूपेन्द्र मीणा के पर्चा बयान पर मुरादाबादी रेस्टोरेंट संचालक और बिल्डंग ऑनर सहित अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

कोटा। जवाहर नगर क्षेेत्र में शनिवार रात भरभरा कर ढही तीन मंजिला बिल्डिंग में दबने से एक कोचिंग छात्र व एक बालक की मौत और नौ लोगों के घायल होने के बाद रविवार को पुलिस ने घायल भूपेन्द्र मीणा के पर्चा बयान पर मुरादाबादी रेस्टोरेंट संचालक और बिल्डंग ऑनर सहित अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबादी रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में काम चल रहा था। इसी कारण दिल्ली रोल इस्पाइस की तीन मंजिला बिल्डंग ढह गई थी। मुरादाबादी रेस्टोरेंट का मालिक और सभी कार्मिक रेस्टोरेंट खुला छोड़ कर फरार हो गए हैं। यह बिल्डंग अवैध घोषित थी। निगम फिर भी फौरी कार्रवाई कर रहा था। नगर निगम ने रविवार को इन भवन मालिकों को भवन को तुरन्त खाली कर दो दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है।

हादसे में मृतक कोचिंग छात्र अन्ना उर्फ अरन्या (20) पुत्र अभिजीत निवासी कूच बिहार के शव को न्यू मेडिकल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं छात्र की मां सुमित्रा का झालावाड रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हॉस्टल ऑनर हरेन्द्र भटनागर ने बताया कि कोचिंग छात्र अरन्या  पिछले दो ढाई साल से कोटा में रह रहा था और  निजी कोचिंग जेईई की तैयारी कर रहा था। शनिवार रात वह अपनी मां के साथ खाना खाने के लिए पैदल पैदल गया था। करीब नौ बजे उनके दबने की सूचना मिली थी। देर रात उपचार के दौरान मृत दूसरे बालक की पहचान 15 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र पपड़ी उर्फ पप्पू निवासी गुजराती मोहल्ला केशवपुरा थाना महावीर नगर के रूप में हुई थी। घायल शाहिन पुत्र सूरजमल मीणा तथा पूरब मीणा पुत्र नेमीचंद मीणा का न्यू मेडिकल में उपचार चल रहा है। शाहिन के दोनों पैर  फ्रैक्चर हैं। 

पांच इमारतों को असुरक्षित मान नोटिस जारी
इंद्र विहार में शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त भवन के आसपास की पांच इमारतों को असुरक्षित मान नगर निगम ने रविवार को  भवन मालिकों को भवन को खाली कर दो दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशों के बाद रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर जेसीबी, पोकलेन तथा अन्य बड़ी मशीनों से पूर्व में बनी इमारतों को तोड़ने और बेसमेंट बनाने का काम निगम की टीमों ने रुकवा दिया। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त भवन के पास प्लॉट संख्या एस-5, एस-6, एस-65, एस-67 और एस-68 में बने भवन में अवैध निर्माण पाया गया है। इनमें से एस-68 में निर्मित भवन असुरक्षित भी हो गया है। ऐसे में इन सभी भूखण्ड मालिकों को भवन खाली करते हुए दो दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान यात्रियों की सांसें थम गईं।...
प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?
यूरोपीय देशों का बड़ा फैसला: ड्रोन हमले के बाद साइप्रस की ओर भेजेंगे नौसेना, जानिए युद्ध में अब किसकी होगी एंट्री?
ओडिशा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-बीजद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, दिलीप रे निर्दलीय के रूप में मैदान में
जयपुर जिला प्रशासन करेगा माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रबंधन एवं संचालन समिति का किया गठन
आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पद्धती पर होगी चर्चा: देश -विदेश  से 450 से अधिक विशेषज्ञ बोन कैंसर जांच एवं उपचार की पद्धतियों, चुनौतियों पर करेंगे विचार-विमर्श
सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग कर्मियों ने निलंबन का किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी