घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, शादी के सीजन में हो रही कालाबाजारी

व्यावसायिक उपयोग को लेकर भी खड़े हुए सवाल

घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, शादी के सीजन में हो रही कालाबाजारी
मजदूर वर्ग और गृहिणियां जरूरी कार्य छोड़कर बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

रामगंजमंडी। रामगंजमंडी क्षेत्र में इन दिनों गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने से बेहद परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें कई-कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जानकारी के अनुसार खैराबाद, मोड़क जैसे आसपास के गांवों से भी लोग सिलेंडर लेने के लिए रामगंजमंडी आते हैं। लेकिन कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इससे आमजन में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी में कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। कभी कहा जाता है कि गाड़ी नहीं आई, तो कभी सप्लाई रुकी है, कहकर उपभोक्ताओं को टाल दिया जाता है। मजदूर वर्ग और गृहिणियां अपने जरूरी कार्य छोड़कर बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

व्यावसायिक उपयोग के आरोप:  स्थानीय नागरिकों ने एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि शादी समारोहों के चलते इन दिनों सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ गई है। कई होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों और चाय की थड़ियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है। वहीं जानकारों का कहना है कि कानून के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू रसोई कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। किसी भी व्यावसायिक स्थान पर इसका उपयोग पाए जाने पर एजेंसी का कनेक्शन रद्द किया जा सकता है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई संभव है। 

लोगों ने की सख्त निगरानी की मांग 
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब आम परिवारों को एक सिलेंडर के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, तो होटलों और दुकानों को सिलेंडर इतनी आसानी से कैसे मिल रहे हैं? जनता की मांग है कि प्रशासन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी करे और जरूरतमंद घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के साथ सिलेंडर उपलब्ध कराए।

रामगंजमंडी क्षेत्र के लिए प्रतिदिन 500 से 600 घरेलू सिलेंडर भेजे जा रहे हैं। कभी-कभी छुट्टी या ट्रक विलंब के कारण कमी हो जाती है। लेकिन स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग कर रहा है, तो यह नियम विरुद्ध है और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जानी चाहिए।
-चेतन गोयल, प्रबंधक, गैस एजेंसी 

Read More असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम

गैस एजेंसी रामगंजमंडी की सप्लाई व्यवस्था की जांच करवाई जाएगी। साथ ही घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
-चारु वर्मा, उपखंड अधिकारी, रामगंजमंडी 

Read More असर खबर का : जैविक उत्पाद परीक्षण लैब तैयार, जांच के लिए खत्म होगा इंतजार, समय और खर्च दोनो की होगी बचत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी का असर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। चांदी ₹3,000 बढ़कर ₹2,32,000 प्रति किलो...
क्या सच में अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा
असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग
सीएस ऑफिस से जारी जून-2026 इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट : दफ्तरों के चक्कर खत्म, डी-रेगुलेशन से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, एअर इंडिया और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?
जम्मू-कश्मीर: 3 हफ़्ते बंद रहने के बाद फिर खुले स्कूल, जनजीवन सामान्य