असर खबर का - दोनों निगम के नेता प्रतिपक्ष होंगे मेला समिति में सदस्य

स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया आदेश

असर खबर का - दोनों निगम के नेता प्रतिपक्ष होंगे मेला समिति में सदस्य

नगर निगम की मेला समिति में दोनों नगर निगमों में से किस नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष सदस्य होगा।

कोटा। नगर निगम की मेला व अन्य उत्सव आयोजन समिति में नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष को सदस्य के रूप में शामिल किया है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव ह्रदेश कुमार शर्मा ने आदेश जारी किया है। जिसमें राजस्थान नगर पालिका अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रा’य सरकार ने मेला समिति में नगर निगम कोटा उत्तर के नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा व कोटा दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी को सदस्य के रूप में शामिल किया है। इस आदेश की प्रति बुधवार को ही नगर निगम कोटा दक्षिण में आयुक्त को प्राप्त हुई है। आयुक्त की ओर से दोनों नेता प्रतिपक्ष और मेला समिति को इससे अवगत करवा दिया गया है। 

नगर निगम की मेला समिति में दोनों नगर निगमों में से किस नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष सदस्य होगा। इस मुद्दे को दैनिक नव’योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 18 जुलाई को पेज 5 पर ‘मेला समिति में कौन सा नेता प्रतिपक्ष होगा सदस्य’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि  मेला समिति का गठन हुए एक साल हो गया। लेकिन उसमें स्पष्ट नहीं है कि दोनों में से किस नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष सदस्य होगा। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी के पत्र के संदर्भ मं आयुक्त ने स्वायत्त शासन विभाग से मार्ग दर्शन चाहा था। 30 जून को लिखे पत्र का विभाग से कोई जवाब नहीं आया था। जैसे ही मंगलवार को दैनिक नव’योति में समाचार प्रकाशित हुआ। वैसे ही इसका आदेश नगर निगम में प्राप्त हो गया। गौरतलब है कि बुधवार को मेला समिति की प्रस्तावित बैठक में शामिल होने को लेकर दोनों नेता प्रतिपक्ष में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मिली सजा-ए-मौत पर भारत ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा-बांग्लादेश के हितों के... बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मिली सजा-ए-मौत पर भारत ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा-बांग्लादेश के हितों के...
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा दी गई फांसी की सजा पर भारत ने अपनी...
विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर लिया हिस्सा 
राजद विधायक दल का बड़ा फैसला, तेजस्वी यादव को बनाया विपक्ष का नेता
बीएलओ के आत्महत्या को लेकर गहरा आक्रोश किया व्यक्त, अभिभावक संघ ने उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की
सब-वे कार्य के कारण कोटा-सिरसा रेलसेवा मार्ग परिवर्तित, 4, 6 एवं 8 दिसंबर को होगी संचालित 
डॉ. हेतु भारद्वाज को मिला “मान बहादुर सिंह लहक सम्मान–2025” साहित्य, समाज और मूल्यों पर हुई सार्थक चर्चा
उपापन संस्थाओं में न्यूनतम बोलीदाता चयन पर वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश, एल-2 बोलीदाता को भी मौका मिलेगा