असर खबर का - मुख्य मार्ग के नाले की सफाई शुरू

चिकित्सा अधिकारी को वापस भेजा कोटड़ादीपसिंह पीएचसी

असर खबर का - मुख्य मार्ग के नाले की सफाई शुरू

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया पंचायत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग।

बूढ़ादीत। दैनिक नवज्योति में गुरूवार को खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन शुक्रवार को पंचायत प्रशासन ने मुख्य सड़क मार्ग के नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता मीणा को दुबारा कोटड़ादीपसिंह गांव के  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बूढ़ादीत क्षेत्र के गांव कोटड़ादीपसिंह में ग्रामीण लगातार प्रशासन से सड़क, स्वास्थ्य व सफाई कार्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। परंतु यह गांव का दुर्भाग्य ही है कि आजादी के 72 साल बाद भी ग्रामीणों को बुनियादी जरूरतों का इंतजार है। गांव में स्थित नालियों व मुख्य सड़क के नाले की सफाई के अभाव में ग्रामीण डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों के शिकार होने के लिए मजबूर हैं। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी नहीं होने से लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीणों को मजबूरन या तो बड़ौद जाना पड़ता है या फिर सुल्तानपुर।  

दैनिक नवज्योति ने उठाई ग्रामीणों की आवाज 
जब दैनिक नवज्योति ने ग्रामीणों की इस समस्या को जब दैनिक नवज्योति ने उठाया और गुरूवार के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की तब पंचायत प्रशासन और चिकित्सा विभाग शुक्रवार को हरकत में आया। एक तरफ जहां पंचायत प्रशासन ने मुख्य सड़क मार्ग के नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया है वहीं दूसरी ओर कोटा सीएमएचओ ने आदेश जारी कर डॉक्टर कविता मीणा को पुन: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटड़ादीपसिंह पर  चिकित्सा अधिकारी प्रभारी लगाने के आदेश जारी कर दिए। 

ग्रामीणों ने जताया दैनिक नवज्योति का आभार
मनीष सुमन, महावीर सुमन, बिट्टू सुमन, देवेंद्र जांगिड़, लोकेश गोचर सहित कई ग्रामीणों ने समस्या का समाधान होने पर जिला कलक्टर कोटा व दैनिक नवज्योति का आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने बताया कि वह कई दिनों से प्रशासन से गांव की सड़क, स्वास्थ्य व सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के समाधान की मांग कर रहे थे। परंतु जब दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित हुई तब प्रशासन हरकत में आया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल