बरसात में आधे गौवंश को भी नसीब नहीं हो रही सिर छुपाने को छत

निगम की गौशाला में शेड की कमी से बढ़ी गायों की समस्या

बरसात में आधे गौवंश को भी नसीब नहीं हो रही सिर छुपाने को छत

शेड की संख्या कम होने से उसमें सीमित ही गौवंश आ पा रहे हैं।

कोटा। बरसात में इंसान को ही नहीं जानवरों को भी सिर छिपाने के लिए छत की जरूरत होती है। जबकि नगर निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में आधे गौवंश को भी सिर छिपाने के लिए छत नहीं मिल रही है। वहां शेड की कमी से गायों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में जहां वर्तमान में करीब 3 हजार से अधिक गौवंश है। वहां सभी गौवंश को बरसात से बचने के लिए पूरे शेड तक बने हुए नहीं हैं। ऐसे में बरसात होते ही अधिकतर गाय, बैल व बछड़े उससे बचने के लिए शेड की तरफ भागते हैं। शेड की संख्या कम होने से उसमें सीमित ही गौवंश आ पा रहे हैं। जिससे वे एक दूसरे को धक्का देकर बचने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में उनके चोटिल होने के साथ ही गिरने से मौत होने तक का खतरा बढ़ गया है।

बरसात से सबसे अधिक डरती गाय
नगर निगम कोटा दक्षिण की गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गाय बरसात से सबसे अधिक डरती है। जैसे ही बरसात होती है। वह उससे बचने के लिए शेड की तरफ भागती हैं।  लेकिन शेड की कमी होने से उसमें पूरा गौवंश नहीं हो पा रहा है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीमित शेड में ठुसने से कई गायों की मौत तक हो रही है।

11 सौ गौवंश को किया शिफ्ट
जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गौशाला में कुछ समय पहले तक 4 हजार से अधिक गौवंश हो गया था। जिसे रखने की जगह तक नहीं थी। ऐसे में गौवंश की मृत्यु दर अधिक हो रही थी। जिला कलक्टर के निर्देश पर जिले की अन्य गौशालाओं को गौवंश शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। जिसकी पालना में वर्तमान में करीब 1100 गौवंश को अन्य निजी गौशालाओं में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही नए पशुओं को नहीं पकड़ा जा रहा है। जिससे फिलहाल गौशाला में गौवंश की संख्या कम हुई है।

निमाण का टेंडर हुआ, काम शुरू नहीं
समिति अध्यक्ष ने बताया कि गौशाला में निर्माण संबंधी कार्य के टेंडर के लिए वे कई महीनों से अधिकारियों से कह रहे हैं। काफी प्रयास के बाद हाल ही में दो करोड़ के निर्माण कार्य के टेंडर हुए हैं। लेकिन बरसात शुरू होने के बावजूद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। जिससे  समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Read More ईरान एयर स्पेस बंद होने से भारतीय उड़ानों पर असर, जयपुर की फ्लाइट्स सुरक्षित

गौशाला में पहले की तुलना में गौवंश में कमी हुई है। अन्य गौशालाओं में गौवंश को शिफ्ट किया गया है। गौशाला में टीनशेड की कमी तो है जिसके निर्माण के टेंडर भी हो चुके हैं। शीघ्र ही काम शुरू कर दिया जाएगा। टीनशेड के साथ खेल और भूसा गोदाम समेत कई अन्य निर्माÞ कार्य करवाए जाने है।
- दिनेश शमार, प्रभारी गौशाला, नगर निगम कोटा दक्षिण 

Read More तापमान बढ़ने से सर्दी से मिली राहत : शीतलहर का असर भी कम, अगले सप्ताह जयपुर सहित कई जिलों में बारिश के आसार

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर