मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में लगी आग : दम घुटने से 2 भाईयों की मौत, जागरण में गए थे 

शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में लगी आग : दम घुटने से 2 भाईयों की मौत, जागरण में गए थे 

शहर के अनंतपुरा थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में आग लगने के कारण दम घुटने से 2 भाईयों की मौत हो गई है

कोटा। शहर के अनंतपुरा थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में आग लगने के कारण दम घुटने से 2 भाईयों की मौत हो गई है। दोनों भाई फ्लैट में अकेले सो रहे थे, जबकि उनके पिता जितेंद्र शर्मा जागरण में गए हुए थे और उनकी मां किसी काम से मुंबई गई थी। आग व जलने की बदबू आने पर पड़ोसियों को पता लगने पर फ्लैट का ताला तोड़ा और जितेंद्र शर्मा को फोन किया था, तुरंत दोनों बच्चों को कॉमर्स कॉलेज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है, जहां चिकित्सा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अनंतपुरा थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीप श्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी- 403 में देर रात 2 बजे के आसपास संभवत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे ब्लास्ट हो गया और दम घुटने से बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों के शव को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की मोर्चरी के लिए शिफ्ट करवा दिया है। मृतक बच्चों में 15 वर्षीय शौर्य शर्मा और 10 वर्षीय वीर शर्मा शामिल है। 

Tags: fire  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
राजस्थान में छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को भी कई जिलों में मौसम बदला और इसके असर से कहीं...
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी