असर खबर का - अंडरपास की जालियां चोरी मामले में दर्ज करवाएं एफआईआर

गोबरिया बावड़ी अंडरपास से जालियां चोरी होने का मामला

असर खबर का - अंडरपास की जालियां चोरी मामले में दर्ज करवाएं एफआईआर
प्रभारी मंत्री ने केडीए अधिकारियों को दिए निर्देश।

कोटा। सहकारिता मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए  कि वे गोबरिया बावड़ी अंडरपास की जालियां चोरी होने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाएं। मंत्री दक ने अधिकारियों को ये निर्देश रविवार को कोटा प्रवास के दौरान दिए। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में मंत्री दक ने कहा कि गोबरिया बावडी अंडरपास से लोहे की जालियां चोरी होने और उसकी सही ढंग से देखभाल नहीं होने पर  जिम्मेदारों के  खिलाफ एक्शन लिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जालियां चोरी होने के मामलों में संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। जिससे सरकारी सम्पत्ति को नुकसान करने वालों को सबक मिले।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि गोबरिया बावडी अंडरपास से नालियों की जालियां चोरी होने का मामला दैनिक नव’योति ने प्रकाशित किया था।  समाचार पत्र में 23 जुलाई को पेज 3 पर प्रकाशित समाचार‘ 25 करोड़ के  गोबरिया बावड़ी अंडरपास की हुई दुर्दशा’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें अंडरपास की नालियों की महंगी जालियां चोरी होने की जानकारी दी थी। उस समाचार पत्र में जालियां चोरी होने से  फुटपाथ के पत्थर उखड़ने व हादसों का खतरा होने के बारे में प्रशासन को अवगत कराया गया था।

शहर में सरकारी सम्पत्तियों को पहुंचाया जा रहा नुकसान
शहर में केवल गोबरिया बावड़ी अंडरपास ही नहीं अन्य सरकारी सम्पत्तियां हैं जिन्हें स्मैकची व नशेड़ी और चोर व असामाजिक तत्व नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिर चाहे वह एरोड्राम सर्किल का टावर आॅफ लिबर्टी की बिजली केबल व पैनल बॉक्स हो या डेकोरेटिव लाइटें। केडीए के महंगे डस्टबीन हो या नगर निगम के प्लास्टिक डस्टबीन। लोहे की रैलिंग हो या अन्य कीमती सामान चोरी होने का मामला। हालांकि चोरी के अधिकतर मामले शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हो रहे है। मंत्री गौतम दक ने किसी भी सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए जिससे ऐसा करने वालों को सबक मिल सके। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी