असर खबर का - अब कस्बे के अंदर से होकर निकलेंगी रोडवेज बसें

दैनिक नवज्योति का प्रयास लाया रंग : ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम ने लिया फैसला

असर खबर का - अब कस्बे के अंदर से होकर निकलेंगी रोडवेज बसें

बस के आगमन पर चालक व परिचालक का किया स्वागत ।

सीमलिया। सीमलिया वासियों व क्षेत्र के आमजन को पिछले काफी समय से हो रही असुविधाओं को देखते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने राजस्थान परिवहन निगम कोटा के अधिकारियों की बैठक लेकर सीमलिया के अंदर से रोडवेज बसें निकालने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार से रोडवेज बसें बाईपास से सीधी निकलने के बजाय कस्बे के अंदर से होकर निकलना शुरू हो गई हैं।  सीमलिया वासियों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए मंगलवार को बस चालक व कंडक्टर का मुंह मीठा कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि सीमलिया वासी तथा व्यापार संघ पिछले काफी समय से रोडवेज बसों को अंदर से निकालने की मांग कर रहे थे। वहीं 21 जून को गढ़ेपान जाने के लिए रैलिंग पर बैठकर बस का इंतजार कर रही दो युवतियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। जिससे दोनों की मौत हो गई थी।

दो युवतियों की मौत के बाद मंत्री ने निर्देश
21 जून को दो युवतियों की दर्दनाक मौत के बाद ऊर्जा मंत्री ने आखिर रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर सीमलिया कस्बे के अंदर होकर रोडवेज बसें निकलना शुरू हुर्इं। जिस पर मंगलवार को कस्बा वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बस चालक व परिचालक का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए मुंह मीठा कराया। 

इन्होंने किया स्वागत
रोडवेज बस के चालक व परिचालक का स्वागत करने वालों में सीमलिया मंडल अध्यक्ष मुकुल नागर, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज तिवारी, सीमलिया व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष आशीष गौतम, रमेश जंगम, समाज सेवी लोकेश तिवारी, महावीर मालव, भुवनेश महावर सहित अन्य शामिल रहे। 

दैनिक नवज्योति उठाता आ रहा है मामला
इसके बाद दैनिक नवज्योति ने रोड़वेज बसों के कस्बे के अंदर नहीं आने से यात्रियों को हो रही असुविधा का मामला पुरजोर तरीके से उठाया था। इससे पूर्व भी दैनिक नवज्योति इस मामले को उठाता आ रहा है। लेकिन इस पर न तो रोडवेज प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि ने कभी ध्यान दिया। 

Read More आरक्षण पर प्रदर्शन मामले की जांच की मॉनिटरिंग करें डीएसपी: हाईकोर्ट

कई सालों से उठा रहे थे मांग
रोड़वेज बसों का कस्बे के अंदर होकर संचालन सीमलिया के लिए बहुत जरूरी था। इस मांग को हम कई वर्षों से उठा रहे थे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयास से यह मांग पूरी हुई। इस पर समस्त व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। रोडवेज बस के अंदर से संचालन होने पर अब विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों को दो किलोमीटर दूर हाइवे पर नहीं जाना पड़ेगा। कस्बे के व्यापारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।
- नरेंद्र कुमार शर्मा, अध्यक्ष, व्यापार संघ, सीमलिया

Read More प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड

जरूरी है कस्बे में बसों का संचालन 
कस्बे में रोडवेज बसों का संचालन आमजन की सुविधा की दृष्टि से बहुत जरूरी था। पुलिस की ओर से प्रयास किए जाएंगे कि कस्बे में मुख्य सड़क पर किसी तरह का अवरोध या वाहन खड़े ना हों। कस्बे में यातायात से संबंधित बाधाओं का निस्तारण किया जाएगा। ताकि रोडवेज बसों का सुगमता के साथ कस्बे में प्रवेश और निकास हो सके।
- दलपत सिंह, थानाधिकारी, सीमलिया

Read More वन सेवा के अधिकारी पर फर्जी दिव्यांगता का आरोप : सेवाकाल में सिस्टम का दुरूपयोग, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम
पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ गलत काम करता रहा। भाई के...
भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक