असर खबर का : खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 390 किलो संदिग्ध घी सीज़, मावा-पनीर के 4 सैंपल लिए

बाहर से आने वाले मावा-पनीर पर निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित

असर खबर का : खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 390 किलो संदिग्ध घी सीज़, मावा-पनीर के 4 सैंपल लिए
मिलावट और गंदगी पर ऋरर अू३ के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई।

कोटा। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों के बढ रहे नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए कोटा में खाद्य सुरक्षा दल ने कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टीम ने जिले के आधा दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर नमूने लिए। औचक जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध पाए जाने पर मौके पर ही 390 किलोग्राम घी सीज़ किया।

4 सैंपल प्रयोगशाला भेजे सख्त हिदायत दी
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए घी, मावा-मिठाई (2) और पनीर का 1 सैंपल (कुल 4 नमूने) संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं। सभी दुकानदारों को राखी पर्व के मद्देनज़र साफ-सफाई और गुणवत्ता में तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता में सुधार न करने पर ऋरर अू३ के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हरकत में आया विभाग
दैनिक नवज्योति ने बुधवार को प्रकाशित खबर बडा सवाल कहां से हो रही आपूर्ति रोजाना खप रहा तीन टन मावा..... शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद हरकत में आए विभाग ने कार्यवाही करते हुए मिलावट खोरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वही विभाग मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेन्द्र नागर ने कहा कि सीजन में खपत बढ़ने के कारण बाहर से आने वाले मावा और पनीर की गाड़ियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिसके लिए अलग से टीमें तैयार की जा रही है।

जांच दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, अरुण सक्सेना, चंद्रवीर सिंह जादोन और मोजीलाल कुंभकार शामिल रहे। विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More कार की "बत्ती " में नशे का तहखाना, खुला राज तो निकली 18.2 किलो अफीम

Post Comment

Comment List

Latest News

सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने छह माह का सेवा विस्तार मिलने के बाद शिष्टाचार भेंट। मुलाकात...
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: संगम के कई घाट डूबे, निचले इलाकों में गहराया बाढ़ का खतरा 
विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
कोडरमा में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का धरना: तेज धूप में बिगड़ी कई की तबीयत, पढ़ाई में लापरवाही के आरोप पर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर परिवहन विभाग की कवायद, 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
वंदे मातरम पर राजनीति करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी: मायावती
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव