वंदे मातरम पर राजनीति करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी: मायावती

बेरोजगारी, युवाओं, स्कूली बच्चों और बाढ़ की समस्या पर ध्यान केंद्रित करने की अपील

वंदे मातरम पर राजनीति करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी: मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने 'वंदे मातरम' के गायन पर हो रही राजनीति को अनुचित ठहराया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से राजनीतिक स्वार्थ छोड़कर देश और जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों जैसे- बेरोजगारी, युवाओं, स्कूली बच्चों और बाढ़ की समस्या पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने देश में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर शुक्रवार को कहा कि इस मुद्दे को लेकर इस समय राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ सभी राजनीतिक दलों से जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की। मायावती ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि देश में ‘वंदे मातरम’ का पूरा गाना गाया जाना है अथवा उसके शुरुआती दो छंद गाए जाने हैं, इसको लेकर जिस तरह की राजनीति हो रही है, वह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का स्पष्ट मत है कि वंदे मातरम के गायन को लेकर संसद में जो कानून पारित किया गया है, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि केंद्र और राज्यों में सत्ता परिवर्तन के दौरान राजनीतिक दल अपने राजनीतिक स्वार्थ और फायदे के लिए अथवा अपनी कमियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए पहले से बने कानूनों में बदलाव करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति के बजाय जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश और जनहित से जुड़े कई गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर केंद्र तथा सभी राज्य सरकारों के साथ राजनीतिक दलों को भी समुचित ध्यान देना चाहिए। मायावती ने विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं, ‘जेन-जी’ और स्कूली बच्चों के मुद्दों का उल्लेख किया।
बसपा अध्यक्ष ने देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि समेत अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में इन मुद्दों पर ध्यान देना ही देश और जनहित में सबसे जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने छह माह का सेवा विस्तार मिलने के बाद शिष्टाचार भेंट। मुलाकात...
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: संगम के कई घाट डूबे, निचले इलाकों में गहराया बाढ़ का खतरा 
विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
कोडरमा में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का धरना: तेज धूप में बिगड़ी कई की तबीयत, पढ़ाई में लापरवाही के आरोप पर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर परिवहन विभाग की कवायद, 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
वंदे मातरम पर राजनीति करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी: मायावती
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव