असर खबर का : आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश

अन्य सेवाएं पूर्व की भांति रहेंगी

असर खबर का : आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश

पंजीकृत बच्चों को दिए जाने वाला गरम पोषाहर, टेक होम राशन के रूप में उपलब्ध करवाने के निर्देश ।

कोटा।  दैनिक नवज्योति में स्कूलों में अवकाश लेकिन आंगनबाड़ी के बच्चे केंद्र पर आने को मजबूर शीर्षक से बीते 31 दिसंबर को समाचार प्रकाशित होने के बाद सोमवार को प्रशासन हरकत में आया और आंगनबाड़ी केंद्र पर 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया। वहीं प्रशासन ने जिले में शीतलहर के मध्यनजर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले शालापूर्व शिक्षा गतिविधियों के 3-6 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए 6 से 14 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली अन्य सेवाएं जैसे टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आदि पूर्व की भांति जारी रहेंगी। समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानदेयकर्मी निर्धारित समय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन संबंधी समस्त गतिविधियां सम्पादित करेंगे। साथ ही, उक्त अवधि के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकृत बच्चों को दिए जाने वाला गरम पोषाहर, टेक होम राशन के रूप में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब