कांग्रेस में फिर अंदरूनी गुटबाजी सामने आई : गहलोत के स्वागत में भिड़े धारीवाल और गुंजल समर्थक, स्टेशन पर अफरा-तफरी

कार्यकर्ताओं के बीच पुरानी खींचतान

कांग्रेस में फिर अंदरूनी गुटबाजी सामने आई : गहलोत के स्वागत में भिड़े धारीवाल और गुंजल समर्थक, स्टेशन पर अफरा-तफरी

अंता उपचुनाव में रविवार को प्रचार का आखिरी दिन है। जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। रात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव प्रचार के लिए बारां रवाना हो रहे थे। इस दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कोटा। अंता उपचुनाव में रविवार को प्रचार का आखिरी दिन है। जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। शनिवार रात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव प्रचार के लिए बारां रवाना हो रहे थे। इस दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हालात संभालते हुए गहलोत को भीड़ से निकालकर कार तक पहुंचाया।

कार्यकर्ताओं के बीच पुरानी खींचतान
धारीवाल और गुंजल के बीच खींचतान नई नहीं है। इससे पहले भी दोनों के समर्थक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। शनिवार को भी दोनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति काबू में आई, लेकिन इस घटना ने कोटा कांग्रेस की गुटबाजी को फिर उजागर कर दिया।

गुंजल ने यह दी प्रतिक्रिया
प्रहलाद गुंजल ने कहा कि मैं अंता उपचुनाव क्षेत्र में था, स्टेशन पर क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस एक है, कोई गुटबाजी नहीं। सभी अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा
जिला स्पेशल टीम ने रावत नगर में छापा मारकर टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़। पुलिस ने...
विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग
एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन
परवन वृहद परियोजना : अनियमितताओं, देरी और राजनीतिक आरोपों के बीच अटकी हाड़ौती की जीवनदायिनी
CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बेलूर मठ एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना, स्वामी गौतमानंदजी महाराज से लिया आशीर्वाद 
सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल