कोटा उत्तर वार्ड 64- सालो से बंद पड़े चैम्बर, खुले पड़े ट्रांसफार्मर

सड़कों पर गढड़े दे रहे दर्द, सफाई नहीं होने से नाले हो रहे जाम

कोटा उत्तर वार्ड 64- सालो से बंद पड़े चैम्बर, खुले पड़े ट्रांसफार्मर
वार्ड के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोटा। शहर के वार्ड 64 में कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वार्ड में बने कई पार्कों का विकास तो हुआ, लेकिन उनकी देखरेख नहीं होने से उनकी सुंदरता को दाग लग रहा है। बारिश के कारण सड़कों पर गढ्डे हो गए है, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी समस्या होती है। वही वार्डवासियों की सबसे बड़ी समस्या बंद पड़े चैम्बर है, जिनका निर्माण तो 20 साल पहले करवा दिया गया था, लेकिन आज तक उनको चालू नही किया गया। जिससे वार्ड के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही अगर सफाई की बात करें तो वार्ड में सफाई तो रोजाना होती है, लेकिन वार्ड में बने नालों की सफाई नही होने से जाम हो गए है। जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानी आती है। वार्ड पार्षद की ओर से यहां पर कई विकास कार्य करवाए गए है। फिर भी कई सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। 

वार्ड का एरिया 
राम मंदिर, सुभाष लाईब्रेरी, हरिओम बेंकेट हॉल, मयूर कॉलोनी, जैन मंदिर रोड, रबर फैक्ट्री, गुरूद्वारा स्कूल, डाक बंगला स्कूल, गुरूद्वारा, राजकेसर होटल का क्षैत्र। 

नालियों की नहीं हो रही सफाई
वार्ड में कई कॉलोनियां है, जहां सीमेंटेड नालियां तो बनी हैं, लेकिन सफाई नहीं होने से गंदगी से अटी पड़ी है। नालियां ओवरफ्लो होकर गंदगी से जाम हो गई है। सफाईकर्मी वार्ड के मुख्य मार्गों पर ही सफाई करते हैं लेकिन कॉलोनियों में नहीं आते। ऐसे में स्थानीय लोग पैसे देकर ही नालियों  की सफाई करवाते हैं। इलाके में ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। सड़कों पर पानी जमा रहता है, जिनमें खतरनाक बीमारियों का लार्वा  का खतरा बना रहता है।  
-परमजीत सिंह, वार्डवासी

क्षतिग्रस्त सड़कें बढ़ा रही दर्द
वार्ड में कुछ कॉलोनियां व हाट मार्केट में सड़कें खुदी पड़ी हैं। बरसात में पानी भरे रहने से गड्ढ़ों का पता नहीं चल पाता। यहां से गुजरने के दौरान हादसे की आशंका रहती है। 
-जसवीर सिंह, वार्डवासी

Read More डेढ़ माह से बंद पुलिस वेरिफिकेशन की वेबसाइट : विद्यार्थी, नौकरीपेशा और आमजन लगा रहे थानों व ई-मित्र के चक्कर

ट्रांसफार्मर के तार खुले पड़े
बिजली के तार कहीं खम्भों से नीचे झूल रहे है तो कही पर तारों का जाल बना हुआ है। लाइट के ट्रांसफार्मर खुले पड़े है। बरसात के मौसम में करंट का खतरा ज्यादा रहता है। यहां पर बच्चे भी खेलते रहते हैं।  ऐसे में हादसों का अंदेशा बना रहता है। 
-एन के शुक्ला, वार्डवासी

Read More Voice Of Youth : गेम की सीमा तय होना बेहद जरूरी, चिड़चिड़ेपन और तनाव ने घेरा

नहीं सुनते अधिकारी
नगर निगम, यूआईटी और जलदाय विभाग से जुड़ी इलाके में कई समस्याएं हैं। समाधान के लिए तीनों कार्यालयों में चक्कर काटे, अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं होती। वार्ड में 20 सालों से चैम्बर बंद की समस्या है जिसके बारे में अधिकारियों को कई बार मौखिक व लिखित में शिकायत दी लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। कांगे्रस पार्षद होने के कारण भेदभाव किया जा रहा है, जो सही नही है।
-निशा गौतम, वार्ड पार्षद वार्ड 64

Read More रिपोर्ट आने से पहले ही खा गए मिलावटी मिठाई, अब खुला मिलावट का राज!

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं