कोटा दक्षिण वार्ड 62 - पार्कों में कचरा, रोशनी भी बनी मुसीबत, आवारा श्वानों के आतंक से वार्डवासी सहमे, हादसे का बना रहता है डर

सफाई व्यवस्था चकाचक, पार्षद द्वारा समय-समय पर किया जाता है निरीक्षण

कोटा दक्षिण वार्ड 62 - पार्कों में कचरा, रोशनी भी बनी मुसीबत, आवारा श्वानों के आतंक से वार्डवासी सहमे, हादसे का बना रहता है डर

रात्रि के समय तेज रफ्तार में गाड़ियां निकलती हैं, जो परेशानी का सबब बनी हुई हैं।

कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 62 में पार्षद द्वारा बोर्ड बैठकों में आवाज बुलंद करके वार्ड में विकास के कार्य करवाए गए, जिनमें सीसी रोड निर्माण, पार्क का जीर्णोद्धार करना, नालियों का ढकान सहित विभिन्न कार्य करवाए गए। वार्ड के गणेश तालाब के सेक्टर 03 में स्थित पार्क का अभी जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते उसमें फुटपाथ का निर्माण सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। वहीं पार्क में घूमने वाले दिनेश व संजय कुमार ने बताया कि पार्क में स्थित वाटर कूलर खराब होने की वजह से पार्क में आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में रहने वालों ने बताया कि वार्ड की अधिकतर गलियों में रात्रि के समय आवारा श्वान राहगीरों व बाइक सवारों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे हादसा होने का डर बना रहता है। शीतला माता मंदिर के पास रहने वाली गृहिणी रानू व सुमित्रा बाई ने बताया कि इधर रोड लाइट की पर्याप्त रोशनी नहीं रहती है। वहीं स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन बच्चे चोटिल होते हैं। साथ ही रात्रि के समय तेज रफ्तार में गाड़ियां निकलती हैं, जो परेशानी का सबब बनी हुई हैं।

पार्कों का चल रहा जीर्णोद्धार कार्य 
वार्ड के सेक्टर 03 में स्थित पार्क में अभी फुटपाथ सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं पार्क में घूमने आए लोगों ने बताया कि पार्क में लगा वाटर कूलर खराब होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड के अन्य पार्कों में घास-फूस बड़ी होने की वजह से घूमने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

वार्ड का एरिया
गणेश तालाब सेक्टर 02 व 03, बसंत विहार स्पेशल, संपूर्ण बसंत विहार एवं आंशिक भाग इत्यादि।

आवारा श्वान बने मुसीबत
वार्ड के बसंत विहार में रहने वाले सत्यनारायण व रूप सिंह ने बताया कि हमारी तरफ रात्रि के समय आवारा श्वानों का आतंक रहता है, जिसके चलते रात में घर से बाहर निकलने में डर बना रहता है।

Read More राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

सफाई व रोशनी व्यवस्था चकाचक
बसंत विहार में रहने वाले रवि कुमार ने बताया कि हमारी तरफ रोड लाइट की पर्याप्त रोशनी होती है, साथ ही कचरा गाड़ी भी आती है। पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है।

Read More पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग

शीतला माता मंदिर चौक के आसपास रोशनी की व्यवस्था हो जाए, साथ ही इधर की तरफ स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से तेज रफ्तार में वाहन निकलते हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
— सत्येंद्र कुमार

Read More जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू

रात्रि के समय आवारा श्वानों का आतंक रहता है, जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही पार्क में पर्याप्त रोशनी नहीं होने और साफ-सफाई की कमी के कारण घूमते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है।
— हरि कुमार

स्पीड ब्रेकर लगा दिए जाएंगे। साथ ही नई लाइटें आने पर पार्कों सहित अन्य जगहों पर लगाई जाएंगी। आवारा श्वानों की समस्या के लिए हमने अधिकारियों को लिखित में दे रखा है।
— रेखा गोस्वामी, वार्ड पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
पुलिस ने एक साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू को गिरफ्तार। आरोपी नौकरी...
यूएई ने की इराक में अपने दूतावास पर आतंकी ड्रोन हमले की कड़ी निंदा: अंतरराष्ट्रीय मानदंडों एवं कानूनों का उल्लंघन बताया, कोई हताहत नहीं
रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन
राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में की शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद
स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे लेट : यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्या है कारण 
LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति
इस बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक, चार फायर बाइक की भेजी डिमांड