मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत

बालक की मांझे से कटी थी सांस नली

मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत

चाइनीज मांझे से कोटा जिले में यह पहला गंभीर मामला है जब किसी की जान गई ।

कोटा। मकर संक्रांति की खुशियां एक परिवार में चीत्कार में बदल गई। मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे से श्वांस नली कटने से घायल एक पांच वर्षीय बालक की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का  पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। चाइनीज मांझे से कोटा जिले में यह पहला गंभीर मामला है जब किसी की जान गई हो। 

 एएसआई धनराज सिंह ने बताया  कि  कुन्हाड़ी निवासी हेमंत सुवालका बुधवार को दोपहर करीब  साढ़े 12 बजे अपने पांच वर्षीय पुत्र धीर और पत्नी  बीना के साथ बाइक से  कुन्हाड़ी से नयापुरा की तरफ जा रहे थे। धीर बाइक पर आगे बैठा था और पत्नी पीछे बैठी थी, वह बाइक धीरे ही चला रहे थे। उसी समय चंबल पुलिया पर अचानक चाइनीज मांझे की डोर धीर के गले में लिपट गई और पतंग उड़ाने वाले ने  डोर को खींच लिया था। इससे धीर के गले की नस कट गई, खून बहने व बच्चे की चीत्कार के बाद उन्होेंने बाइक  रोक दी थी, लेकिन तब तक देर हो गई और मांझे से बालक की सांस नली कट  गई।  घायल होने पर उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका तुरंत उपचार करते हुए गले का आॅपरेशन किया और बालक को आईसीयू में भर्ती किया था। बालक की देर  रात  उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 3 से 8वीं तक के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और...
वन्यजीवों को हो रहे नुकसान पर सख्त टिप्पणी की, खनन माफिया चंबल के नए डकैत: सुप्रीम कोर्ट
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ
एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान बरामद