शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट की दुकान में भीषण आग : 3 घंटे में बुझी, 7 दमकलों ने 13 चक्कर लगाकर पाया आग पर काबू

संकरी गलियों के कारण राहत कार्य में हुई परेशानी,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट की दुकान में भीषण आग : 3 घंटे में बुझी, 7 दमकलों ने 13 चक्कर लगाकर पाया आग पर काबू
दुकान में रखा मोटर पार्ट्स, तेल और एसेसरीज का सामान जला; 40-50 लाख का नुकसान।

कोटा। गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में मंगलवार सुबह एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा मोटर पार्ट्स, तेल और एसेसरीज का काफी सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नगर निगम कोटा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे शॉपिंग सेंटर मोटर मार्केट की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सबसे पहले सब्जी मंडी फायर स्टेशन से दमकल मौके पर भेजी गई। आग की भयावहता को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकलें मौके पर भेजी गईं। कुल 7 दमकलों ने 13 चक्कर लगाकर पानी डाला और करीब तीन घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया।

उन्होंने बताया कि जिस दुकान में आग लगी, वह मोटर मार्केट की संकरी गलियों में स्थित थी। इस कारण दमकलों को दुकान तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। दमकलों को मुख्य मार्ग पर खड़ा कर पाइप के जरिए दुकान तक पानी पहुंचाया गया। आग अधिक होने और ऊपर तक फैलने के कारण जेटिंग मशीन व अन्य उपकरणों की मदद ली गई। आग बुझाने के लिए दीवार और दुकान के कुछ हिस्से को भी तोड़ा गया तथा पड़ोस की छत के रास्ते से भी दमकलकर्मियों ने दुकान तक पहुंचकर आग पर काबू पाया।

व्यास ने बताया कि दुकान अब्दुल मजीद की है। यहां मोटर पार्ट्स, चीनी एसेसरीज और तेल की बिक्री होती है। आग से दुकान में रखा काफी सामान जल गया। प्रारंभिक तौर पर आग से लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है।

Read More सालाना 7.68 लाख खर्च, फिर भी सूखे पौधे और गंदगी

दुकान मालिक अब्दुल मजीद ने बताया कि दुकान में मोटर पार्ट्स, चीनी आइटम और तेल का काफी स्टॉक रखा था। उन्होंने बताया कि आसपास की दुकानों में पहले कई बार चोरी हो चुकी है, इसलिए दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और रात के समय कैमरों की लाइट चालू रखी जाती है। उनका अनुमान है कि कैमरे या लाइट में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। आग से करीब 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Read More कोटा महापौर के चुनाव में कांग्रेस के 4 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग: भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी बनी मेयर, कांग्रेस की सुनीता सुमन को दी मात

Post Comment

Comment List

Latest News

UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित...
झूठों का झुंड से भंग कर दो तक : कठघरे में यूपी पुलिस, कांग्रेस ने कहा- कोर्ट की टिप्पणियों से पुलिस का चेहरा बेनकाब 
‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान
'सबकी योजना, सबका विकास' थीम पर जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत, गांधी जयंती पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
असर खबर का : हाईवे किनारे शुरू हुआ सौंदर्यीकरण कार्य, झाड़ियों और कंटीले बबूल की सफाई शुरू
सीएचसी की सफाई व्यवस्था बदहाल, दीवारों पर पान-गुटखे की पीक और वार्डों में घूम रहे आवारा श्वान