दस हजार से अधिक लोगों को मिलेगी रॉ वाटर पीने से मुक्ति

राजीव गांधी नगर स्पेशल में पहली बार नलों से टपकेगा पानी

दस हजार से अधिक लोगों को मिलेगी रॉ वाटर पीने से मुक्ति

सूत्र बताते हैं कि करीब 10 हजार आबादी वाले इस क्षेत्र में शुरूआती दौर में 2-3 घंटे सुबह और 2-3 घंटे शाम को पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद मांग के अनुसार सप्लाई कम या ज्यादा की जाएगी।

कोटा। आईएल फैक्ट्री साइड में विकसित डकनिया तालाब के पास स्थित राजीव गांधी नगर स्पेशल को बसे करीब तीन साल होने को आए है लेकिन अब तक यहां के लोगों की पानी की प्यास केवल बोरिंग या फिर टेंकरों का पानी ही बुझाते आया है, यहां के लोगों ने बोरिंग के भरोसे ही सालों गुजार दिए है परन्तु अब जल्द ही यहां के लोगों के घरों में लगे नलों में जलदाय विभाग की ओर से सप्लाई किया गया पानी टपकेगा और लोगों को सालों से चली आ रही समस्या से निजात मिलेगी। संभवत: आने वाली 15 मई से विभाग की ओर से इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रारम्भ कर दी जाएगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए सिस्टम पूरी तरह से तैयार है, सभी कार्य पूर्ण कर लिए गए है। पॉवर का काम भी हो चुका है। अब केवल सप्लाई की जानी शेष है जो जल्द शुरू कर दी जाएगी। पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर गर्मियों के दिनों में जैसे ही भू-जल स्तर गिरता है, ट्यूबवैल से पानी आना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब लोगों को पानी की इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 

सूत्र बताते हैं कि करीब 10 हजार आबादी वाले इस क्षेत्र में शुरूआती दौर में 2-3 घंटे सुबह और 2-3 घंटे शाम को पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद मांग के अनुसार सप्लाई कम या ज्यादा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में बने दो नये वाटर ट्रीटमेंट से पानी की आंशिक आपूर्ति के क्षेत्रों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जा रही है। पहले बंूदी रोड के नयाखेड़ा उसके बाद अंटाघर क्षेत्र के कुछ हिस्सों हाल ही में राजीव गांधी नगर और अब जल्द ही राजीव गांधी नगर स्पेशल में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी और इस क्षेत्र के लोग पानी की समस्या को लेकर राहत की सांस लेंगे। उम्मीद है कि इस माह के आखिर तक दोनों ही प्लांट से पेयजल की सप्लाई पूर्ण रूप से प्रारम्भ कर दी जाएगी। ज्ञातव्य है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 80 करोड़ रूपए की लागत से 2 नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए है। एक 70 मिलियन लीटर प्रतिदिन सप्लाई के लिए सकतपुरा में और दूसरा 50 मिलियन लीटर प्रतिदिन सप्लाई के लिए अकेलगढ़ में बनाया  गया है। 

आज तक यहां कभी पानी की सप्लाई विभाग की ओर से नहीं हुई है। अब यहां पानी की सप्लाई के लिए बनाया गया सिस्टम पूरी तरह से कम्पलीट है। लाइट का कनक्शन भी शनिवार को करवा लिया गया है। सोमवार या मंगलवार को राजीव गांधी नगर स्पेशल में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। 
- प्रकाशवीर नाथानी, अधिशासी अभियन्ता, जलदाय विभाग, जलखंड। 

 घर में ही बोरिंग करवाया हुआ है जिसका पानी ही काम में ले रहे हैं। काफी समय से चर्चा चल रही है कि जलदाय विभाग की ओर से पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। इस महीने के प्रारम्भ में ही चर्चा चली कि नये प्लांट से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा। कम से कम पीने को नल का पानी तो मिलेगा। 
- भागचन्द शर्मा। 

Read More निःशुल्क एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन

ट्यूबवैल का पानी पीते-पीते परेशान हो गए है लेकिन क्या करें। अब सुनाई आ रहा है कि जलदाय विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति की जाएगी। सुनकर अच्छा लग रहा है लेकिन कही ऐसा ना हो कि सिर्फ कुछ दिन ही सक ठीक चले उसके बाद कभी पानी आया कभी नहीं आया वाली स्थिति पैदा हो जाए। हां, खुशी भी इस बात कि जल्द ही घरों के नलों में पानी आएगा।                 
- गिरधर कुमार। 

Read More साल भर की पढ़ाई ही दिलाएगी सफलता, घबराएं नहीं

Post Comment

Comment List

Latest News

आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर
आईसीसी टी-20 विश्व कप में पल्लेकेले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। पथुम...
ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पुजारियों से अभ्रदता मामला, धरना-प्रदर्शन के बाद एएसआई को किया एपीओ
रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट