अब पशु मेला स्थल दिल्ली के मंडपम की तर्ज पर सुधरेगा

दिल्ली का आर्किटेक्ट तैयार कर रहा डिजाइन

अब पशु मेला स्थल दिल्ली के मंडपम की तर्ज पर सुधरेगा

200 करोड़ की लागत से बनेगा कनवेंशन सेंटर।

कोटा। दशहरा मैदान के फेज एक का निर्माण तो दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कराया गया है। वहीं अब दशहरा मैदान के फेज दो पशु मेला स्थल की भी दशा सुधरेगी। इसका निर्माण दिल्ली के मंडपम् की तर्ज पर कंवेंशन सेंटर के रूप में किया जाएगा। करीब 7 बीघा में 200 करोड़ की लागत से  इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। दशहरा मैदान के फेज एक की दशा सुधरने के बाद फेज दो पुराना पशु मेला स्थल काफी समय से खुले मैदान के रूप में ही पड़ा है। इसका कोई विशेष उपयोग नहीं हो पा रहा है। यहां न तो पशु मेला लग रहा है और न ही यहां दशहरा मेले के दौरान कोई विशेष उपयोग हो पा रहा है। ऐसे में अब इस मैदान की भी दशा सुधारने की दिशा में प्रयास शुरु कर दिए गए हैं। पूर्व में इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जाना था। जिसमें आॅडिटोरियम व एमपी थियेटर समेत अन्य निर्माण कार्य करवाने जाने थे। लेकिन कुछ समय बाद वह प्रोजेक्ट तो निरस्त कर दिया गया। अब नए प्रोजेक्ट के तहत यहां कंवेंशन सेंटर का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

मल्टीपरपज हॉल का होगा निर्माण
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार कंवेनशन सेंटर के तहत 7 बीघा  में निर्माण कराया जाएगा। जिसमें एक बड़ा व मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया जाएगा। इस हॉल को तीन पार्ट में बनाया जाएगा। जिसकी क्षमता 2 हजार, 4 हजार व 6 हजार लोगों तक की होगी। जितने लोगों का कार्यक्रम होगा हॉल को उतना बड़ा किया जा सकेगा। इसे  तीन पार्ट  में बनाया जाएगा। जिसका पार्टिशन खोलने से यह बड़ा और छोटा किया जा सकेगा। इस हॉल के बाहर की तरफ एक मैरिज गार्डन कम हॉल बनाया जाएगा। करीब 30 कमरों के इस मैरिज गार्डन में शादी समारोह व अन्य आयोजन किए जा सकेंगे। वहीं इसके आस-पास पार्किंग और खुला मैदान भी रखा जाएगा। जिसमें सभा व रैलियों का आयोजन भी किया जा सकेगा।

पहले 400 करोड़ का प्रोजेक्ट, अब किया 200 करोड़ का
लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर दिल्ली के उस आर्किटेक्ट ने इसकी डिजाइन तैयार की जिसने मंडपम् की डिजाइन तैयार की थी। लेकिन उस समय यह डिजाइन करीब 400 करोड़ की बनाई गई थी। जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने अधिक राशि का प्रोजेक्ट होने से कैंसिल कर इसे 200 करोड़ तक का बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब नए सिरे से इसकी डिजाइन तैयार की जा रही है।

लोन की प्रक्रिया प्रारम्भ
नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय की पालना में हुड़को से 500 करोड़ का रिण लेने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। जैसे ही रिण स्वीकृत हो जाएगा। उससे दशहरा मैदान के फेज दो समेत अन्य निर्माण व विकास कार्य करवाए जाएंगे।

Read More सरकारी स्कूलों मेंं फिर ऑनलाइन स्टूडेंट अटेंडेंस सिस्टम, स्वामी विवेकानंद व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शुरुआत

लोन की राशि से ये भी होंगे काम
निगम अधिकारियों के अनुसार 500 करोड़ के रिण में से 200 करोड़ का तो कंवेंशन सेंटर बनेगा। शेष राशि में से 50 करोड़ में चम्बल गार्डन का, 15 करोड़ से मुक्तिधामों का, 15 करोड़ से भीतरिया कुंड का व 15 करोड़ से कैथूनीपोल चौराहे का सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। करीब 20 करोड़ की लागत से श्रीराम रंगमंच और विजयश्री रंगमंच के सामने भी कार्य करवाए जाएंगे। वहीं शेष राशि का उपयोग सफाई कार्य में किया जाएगा। 

Read More मुख्यमंत्री ने की राजराजेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना : प्रदेश की खुशहाली के लिए की मंगलकामना, दीया कुमारी ने रविनाथ कुंज आश्रम में झुकाया शीश

हुड़को के 500 करोड़ के लोन से बनेगा कंवेंशन सेंटर
नगर निगम कोटा दक्षिण की हाल ही बजट बोर्ड बैठक में हुड़को से 500 करोड़ रुपए का रिण लेने को मंजूरी दी गई है। इस रिण में से 200 करोड़ की लागत से कंवेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नगर निगम ने रिण के लिए आवेदन कर दिया है। जिसके स्वीकृत होने पर उसका उपयोग किया जाएगा। साथ ही आर्किटेक्ट द्वारा कंवेंशन सेंटर की डिजाइन तैयार की जा रही है। वह पसंद आने पर उसे फाइनल किया जाएगा। उसके बाद उसकी डीपीआर और फिर निर्माण का टेंडर किया जाएगा। जिसमें करीब दो साल तक का समय लगने की संभावना है। लेकिन उसकी प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

Read More डोटासरा के अपशब्दों को लेकर सदन में देवनानी हुए भावुक : विधानसभा में फूट-फूट कर रोने लगे, कहा- मैने कभी पक्षपात नहीं किया; विपक्ष के आरोप पर दुख होता है

लोकसभा अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान दिए थे निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गत दिनों कोटा प्रवास के दौरान निगम अधिकारियों के साथ दशहरा मैदान के फेज एक व फेज दो का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फेज दो पशु मेला स्थल का उपयोग करने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली थी। उसके बाद उन्होंने इसकी कार्ययोजना बनाने को कहा था। बाद में लोकसभा अध्यक्ष ने बताया था कि पशु मेला स्थल पर दिल्ली के मंडपम् की तर्ज पर कंवेंशन सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार : भाजपा के 7 विधायक बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ  बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार : भाजपा के 7 विधायक बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।...
मदन दिलावर ने किया स्कूली विद्यार्थियों के लिए शिक्षा संजीवनी बीमा योजना का शुभारंभ : एक लाख तक मिलेगा दुर्घटना बीमा कवर, पहली बार राजस्थान में शुरू की योजना
प्रदेश में बंद रहेगी 247 मंडियां : दाल-तेल-आटा मिलें व मसाला उद्योग भी नहीं खुलेंगे, व्यापार संघ की धरना-प्रदर्शन की तैयारी
नकली किन्नर बनकर घूम रही थी महिलाएं : असली किन्नरों के चढ़ी हत्थे, बीच सड़क पर की जमकर धुनाई ; मांगते रहे माफी
कांग्रेस ने की कैग रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग : रिपोर्ट की पीएसी से हो जांच, ताकि लूट में शामिल लोगों को मिले सजा; बोले - कांग्रेस नेता
श्रीगंगानागर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, जानें किन-किन स्टेशनों पर हुआ समय में बदलाव
टिप्पणी और 6 कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर गतिरोध जारी : कांग्रेस विधायक कल फिर दे सकते हैं धरना, माफी नहीं मांगने के विरोध में बना रहेगा गतिरोध; जूली बोले...