अवैध शराब की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा

भारी मात्रा में सामग्री बरामद

अवैध शराब की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा

कॉलोनी में अवैध शराब बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी भनक तक नहीं थी।

कोटा। आरकेपुरम पुलिस ने शनिवार को एक  आवासीय कॉलोनी में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापा मार कर मौके से स्प्रिट के ड्रम, पैकिंग मशीन, खाली कार्टन सहित बड़ी संख्या में शीशी व ढक्कन बरामद किए है। बरामद की गई सामग्री की कीमत लाखों की बताई जा रही है। आरोपी मकान किराए से लेकर शराब बनाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि इस फैक्ट्री में बनने वाली नकली शराब चुनाव के दौरान सप्लाई होनी थी। डीएसपी हर्षराज खरेड़ा ने बताया कि  आरकेपुरम थाना क्षेत्र में विवेकानन्द नगर में एक मकान में अवैध शराब बनाई जाने की सूचना मुखबिर से मिली  सर्च वारंट लेकर मकान में छापा मारा गया तो भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई । ये मकान बारां निवासी राकेश नागर का बताया गया  जिसे  बपावर निवासी जीतू उर्फ जितेंद ने किराए पर ले रखा है। मौके पर कोई  व्यक्ति नहीं मिला दो बाइक व एक कार की नम्बर प्लेट को जब्त किया गया है। मकान की तलाशी में पुलिस  टीम को बड़ी मात्रा में नींबू  ब्रांड लिखे स्टिकर मिले इस ब्रांड की शराब की कॉपी करके अवैध शराब तैयार की जा रही थी। कॉलोनी में अवैध शराब बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग रही थी। उन्होंने बताया कि अब मामले में मकान मालिक से पूछताछ की जाएगी। जिस जीतू नाम के व्यक्ति ने मकान किराए पर ले रखा था,वो फरार है। पुलिस  जीतू की तलाश में लगी है। डीएसपी खरेड़ा ने बताया कि इस अवैध शराब फैक्ट्री के बारें में जानकारी इकट्ठा करने वाले कांस्टेबल गोविंद को सिटी एसपी ने 21 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात