शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट

नगर निगम कोटा दक्षिण ने 30 रेस्टोरेंट संचालकों को जारी किए नोटिस

शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट
रूफटॉप रेस्टोरेंट संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन करना होगा, जिससे किसी भी रूफटॉप रेस्टोरेंट को कोटा में अनुमति नहीं है।

कोटा। शहर के विकास व विस्तार के साथ ही यहां आधुनिकता का भी चलन बढ़ने लगा है। बड़े शहरों की तर्ज पर कोटा में भी रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित होने लगे हैं। लेकिन यहां संचालित सभी रूफटॉप रेस्टोरेंट अवैध हैं। नगर निगम से इस तरह के एक भी रेस्टोरेंट को अनुमति नहीं दी गई है। शहर में लोगों की लाइफ स्टाइल लगातार बदलने लगी है। बड़े शहरों की तरह यहां भी होटल व रेस्टोरेंट का चलन बढ़ा है। विशेष रूप से रूफटॉप रेस्टोरेंट को भी यहां पसंद किया जा रहा है। जिससे शहर के अधिकतर क्षेत्रों में इस तरह के रेस्टोरेंट संचालित होने लगे हैं। शुरुआत में इनकी संख्या कम थी। लेकिन वर्तमान में जानकारी के अनुसार रूफटॉप रेस्टोरेंट के मापदंड में आने वाले कोटा दक्षिण में ही करीब 30 से अधिक है। जबकि इनकी संख्या काफी अधिक है। 

छतों पर होटल का लुक
रूफटॉप रेस्टोरेंट के रूप में होटल व मॉल में कई जगह पर छतों पर रस्टोरेंट का लुक दिया हुआ है। छत पर खुले में फर्नीचर लगाकर वहां रसोई में खाना बनाकर ग्राहकों को गर्मागर्म खिलाया जा रहा है। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। वहां तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। जिस पर लोग देर रात तक नाचते-गाते हुए भी देखे जा सकते हैं। जिससे आस-पास के लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं छत पर ही गैस पर खाना भी बनाया जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक बिना किसी अनुमति के इस तरह के रेस्टोरेंट संचालित कर रहे हैं। जहां ग्राहकों का जीवन संकट में डाला जा रहा है। 

कोटा उत्तर में भी लेकिन जानकारी नहीं
नगर निगम कोटा दक्षिण की तरह ही कोटा उत्तर निगम क्षेत्र में भी कई रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष कोटा उत्तर लव शर्मा ने इस संबंध में निगम अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा था। लेकिन हालत यह है कि कार्रवाई करना तो दूर नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकारियों को तो इसकी जानकारी तक नहीं हैं कि उनके क्षेत्र में कहां-कहां इस तरह के रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। 

पहले हो चुकी है आग लगन की घटना
नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में गत दिनों एक रूफटॉप रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना हो चुकी है। जिसकी जांच करने पर फायर अनुभाग को वहां न तो रेस्टोरेंट संचालन की अनुमति मिले और न ही फायर एनओसी। इस पर उसे नोटिस देकर इतिश्री कर ली गई। जबकि शहर में अवैध रूप से संचालित रूफटॉप रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करने का मामला फरवरी में हुई नगर निगम कोटा दक्षिण की बोर्ड बैठक में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने उठाया था। 

Read More "आबू राज" नाम लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास ; माउंट आबू में देवताओंं का वास, यहां आकर मैं धन्य हुआ: भजनलाल

यहां संचालित हो रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट
नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में जानकारी के अनुसार करीब 30 रूफटॉप रेस्टोरेंट एण्ड कैफे संचालित हो रहे हैं। जिन्हें नगर निगम ने हाल ही में नोटिस जारी किए हैं।  इनमें वीर सावरकर नगर, गोकुल धाम सोसायटी महावीर नगर विस्तार योजना,परिजात कॉलोनी महावीर नगर, विज्ञान नगर, रंगबाड़ी रोड केशरपुरा,विश्वकर्मा नगर ट्रांसपोर्ट नगर, रावतभाटा रोड गुमानपुरा,शीला चौधरी रोड तलवंडी, बसंत विहार सेक्टर 4,कोटड़ी रोड गुमानपुरा,राजीव गांधी नगर,श्रीनाथपुरम्, तलवंडी,एरोड्राम सर्किल, नई धानमंडी व डीसीएम रोड के रेस्टोरेंट शामिल है। 

Read More कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला

अनुमति की औपचारिकता नहीं करते पूरी
जानकारी के अनुसार नगर निगम कोटा दक्षिण ने हाल ही में रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। जिनमें उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। इसमें उन्हें रूफटॉप रेस्टोरेंट संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन करना होगा। निगम सूत्रों के अनुसार नोटिस के बाद कुछ संचालकों ने आवेदन तो किया लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं की। जिससे उन्हे अनुमति नहीं मिली है। फायर एनओसी से लेकर 25 फीसदी स्थान, पंजीयन फीस से लेकर हर साल नवीनीकरण करवाने समेत कई औपचारिकताएं हैं जिन्हें कोई भी संचालक पूृरा नहीं कर पा रहा है। जिससे किसी भी रूफटॉप रेस्टोरेंट को कोटा में अनुमति नहीं है। 

Read More टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता

शहर में अवैध रूप से रूफटॉप रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में शिकायत मिलने पर नगर निगम कोटा दक्षिण के राजस्व अनुभाग के माध्यम से उनकी जानकारी करवाई गई। इस तरह के करीब 30 रेस्टोरेंट मिले हैं। जिन्हें हाल ही में नोटिस जारी किए गए हैं। अनुमति नहीं लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- राजेश डागा, कार्यवाहक आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण 

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास