स्कूल वैन की बोलेरो से भिड़ंत : 2 छात्राओं की मौत, कई बच्चे घायल

हादसे से गेता गांव में शोक की लहर

स्कूल वैन की बोलेरो से भिड़ंत : 2 छात्राओं की मौत, कई बच्चे घायल

घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में कोटा रैफर किया गया ।

इटावा। स्टेट हाइवे-1ए पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे बड़ा हादसा हो गया, जब गेता से बच्चों को लेकर आ रही एक स्कूली वैन की आमने-सामने भिड़ंत एक बोलेरो से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का टायर फट गया और उसमें सवार सभी बच्चे घायल हो गए। हादसे में दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य कई बच्चों को गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा 132 केवी ग्रिड स्टेशन के पास हुआ। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। इस दुर्घटना में कक्षा 4 की छात्रा प्रिजल उर्फ पारुल आर्य (निवासी गेता) तथा कक्षा 10 की छात्रा तनु नागर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सागर सुमन, परिधी शर्मा, भूमिका, कियान, रोहित नागर,  हिमानी, सुनिधि और प्रिंजन घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में कोटा रैफर किया गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी शिवम जोशी, एसडीएम हेमंत घनघोर तथा एसीबीईओ मानक चंद मीना सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पीपल्दा विधायक चेतन पटेल और इटावा पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक छात्राओं के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और घायलों के उपचार की जानकारी ली।

हादसे के बाद इटावा अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से गेता गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के कई बच्चे अब भी कोटा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द,  यात्रियों की योजनाएं प्रभावित ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित रहीं। मंगलवार को शारजाह, मस्कट और दुबई...
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे