एमबीएस में ट्रॉली, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर का संकट, मरीज हो रहे परेशान

एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने में परिजनों को करनी पड़ रही मशक्कत

एमबीएस में ट्रॉली, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर का संकट, मरीज हो रहे परेशान

संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाल ।

कोटा। कोटा संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमबीएस में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बिगड़ती जा रही है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में शहर के बाहर से आने वाले मरीज भी शामिल हैं, जो बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

परिजन खुद करते मशक्कत
अस्पताल में ट्रॉली, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले गंभीर मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने में परिजनों को खुद मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार मरीजों को सहारे से या गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है, जिससे उनकी तकलीफ और बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना
एमबीएस अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुविधाओं में उसी अनुपात में सुधार नहीं किया गया। पहले भी कई बार व्यवस्थाओं की लापरवाही सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। शहरवासियों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि एमबीएस अस्पताल में तत्काल पर्याप्त संख्या में ट्रॉली, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्पताल प्रबंधन की नियमित निगरानी हो, ताकि संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को सम्मानजनक और सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

घर से लाना पड़ रहा स्ट्रेचर
सरकारी अस्पताल अब सिर्फ नाम का रह गया है। समय पर इलाज नहीं मिल पाता और मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं की कमी के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहा पर ट्रॉली, स्ट्रेचर की व्यवस्था नही होने के कारण घर से ही लाना पड़ रहा है।
-जीतू ,संजय नगर निवासी

Read More कोचिंग बिल पास करे सरकार, एग्जाम ऑन लाइन हों

ढूंढने पर भी नहीं मिली व्हीलचेयर
मैनें पूरे अस्पताल परिसर में ट्रॉली और व्हीलचेयर ढूंढी, लेकिन कहीं भी उपलब्ध नहीं हुई। में मरीज चलने की हालत में नहीं था, ऐसे में परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।  ऐसी स्थिति में मरीज की जान पर भी खतरा बन सकता है।
- रमेश, नया नौहरा

Read More ऑपरेशन के बाद से ही किडनी फेल्योर से जूझ रहीं प्रसूताएं, यूरिन आउटपुट नहीं

ट्रॉली व स्ट्रेचर की कमी होने पर तुरंत स्टॉक से उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि उपचार के दौरान मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
- कुंज बिहारी मीणा, नर्सिंग इंचार्ज एवं इमरजेंसी प्रभारी

Read More प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा