कोटा में छात्रा की हत्या मामला: आरोपी ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार, गौरव जैन को पुलिस ने हरियाणआ के गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

कोटा पुलिस गौरव जैन के बहन के घर के अलावा उसके कुछ पुराने सहपाठियों पर भी नजर रखे हुए थी।

कोटा में छात्रा की हत्या मामला: आरोपी ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार,  गौरव जैन को पुलिस ने हरियाणआ के गुरुग्राम से किया गिरफ्तार
करीब नौ दिन पहले कोटा के बजाजखाना में अपने घर में छात्रा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका मिला

कोटा। ख़बर राजस्थान के कोटा से है, जहां कोटा में एक छात्रा की हत्या कर फरार हुए ट्यूशन शिक्षक गौरव जैन को पुलिस ने सोमवार देर रात हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोटा से गई पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि करीब नौ दिन पहले कोटा के बजाजखाना में अपने घर में छात्रा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका कर फरार हुए गौरव जैन के गुरुग्राम में छुपे होने की पुलिस को पहले से ही आशंका थी क्योंकि उसने वहीं से बीटेक किया था और उसकी एक बहन भी वहां रहती थी। इसके आधार पर कोटा पुलिस गौरव जैन के बहन के घर के अलावा उसके कुछ पुराने सहपाठियों पर भी नजर रखे हुए थी। पुलिस के साथ साइबर सेल टीम थी जिसने कई सेल फोन नंबरों को सर्विलांस पर डाल रखा था।

 सोमवार रात गौरव जैन गुरुग्राम में अपने बहन के घर पहुंचा, लेकिन उस समय उसकी बहन वहां नहीं थी बल्कि अपने ससुराल टोंक आई हुई थी। गौरव जैन ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना सिर मुंडा लिया था लेकिन घर की निगरानी रख रही पुलिस टीम ने उसे पहचानने में कोई गलती नहीं की और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।उल्लेखनीय है कि गौरव जैन के गत 13 फरवरी को छात्रा की हत्या करने के बाद फरार हो गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया