आधार कार्ड के लिए कतारों में लगने की मजबूरी

आधार सेंटरों पर उमड़ रही भीड़

आधार कार्ड के लिए कतारों में लगने की मजबूरी

शहर के डाक घरों में आधार कार्ड बनवाने व अपडेट करवाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है।

कोटा ।  केस 1 - छावनी निवासी मुकेश कुमार अपने बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए एरोड्राम स्थित डाकघर के आधार सेंटर पर गया था। यहां पर भीड़ के चलते उसका नम्बर नहीं आ पाया। शनिवार को यहां पर काफी भीड़ थी। आधार सेंटर पर मौजूद कर्मचारी ने अब सोमवार को बुलाया है। आधार कार्ड के बिना अब कोई काम नहीं होता है। 

केस 2 - रायपुरा निवासी वृद्धा मांगी बाई ने आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर जुड़वाना है। डाकघर में गई तो वहां पर लोगों की लम्बी कतार लगी हुई थी। भीड़ के चलते उसका नम्बर नहीं आ पाया। इस कारण निराश होकर लौटना पड़ा।  आधार सेंटर के कर्मचारी से दूसरे दिन का नम्बर लगवा कर आई हूं। भीड़ के चलते उसे परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के डाक घरों में आधार कार्ड बनवाने व अपडेट करवाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद लोगों का नबर नहीं आ रहा। परेशान लोग भोर होते ही घर से निकल कर कतार लगाने के लिए डाकघर पहुंच जाते हैं। हालांकि शहर में अन्य स्थानों पर भी आधार कार्ड बनाने व अपडेशन सेंटर हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। हालात ऐसे हैं कि आधार सेंटरों के बाहर लाइन में बच्चे व बुजुर्ग भी लगे देखे जा सकते हैं। रोजाना डाकघरों के आधार सेंटर पर लोगों को आधार कार्ड बनवाने और अपडेशन के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

रोजाना लगाना पड़ रहा चक्कर
धानमंडी स्थित मुख्य डाकघर परिसर में एक आधार सेंटर संचालित हो रहा है। यहां पर सुबह आठ बजे से ही लोगों की कतार लग जाती है। छावनी निवासी मंजू कुमारी ने बताया कि  कि डाकघर में दो दिन से आधार बनवाने के लिए आ रही हूं। शनिवार को पहुंची तो काफी भीड़ लगी हुई थी। उसका नम्बर आने से पहले से समय समाप्त हो गया तो कर्मचारियों ने कहा कि अब कल आना। वहीं सावित्री ने बताया कि इससे पहले बैंक गए थे। वहां पर भी लोगों की भीड़ के चलते नम्बर नहीं आया। सुगना देवी ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए सुबह सात बजे ही घर से निकल गई थी।

Read More ठठेरा बाजार के कुछ परिवार आज भी जिंदा रखे हैं पुश्तैनी परंपरा, त्योहारों पर रहती है हाथ से बने बर्तनों की मांग

समय कम होने से आती है दिक्कत
शहर के प्रमुख आठ डाकघरों में आधार सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन सेंटरों पर नया आधार कार्ड बनवाने और या फिर कार्ड में करेक्शन से सम्बंधित कार्य होते हैं। इन सेंटरों पर केवल चार घंटे ही आधार कार्ड से सम्बंधित कार्य होता है। जिससे अधिकांश लोगों को बैरंग लौटना पड़ता है। पूर्व में आधार सेंटर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलता था। गर्मी के मौसम को देखते हुए इसका समय बदलकर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे कर दिया गया है। यहां केवल चार घंटे ही कार्य होता है। जिससे सभी लोगों का नम्बर नहीं आ पाता है। ऐसे में कई लोग आधार कार्ड से सम्बंधित कार्य के लिए दूसरे दिन भी यहां का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

Read More गांजा तस्कर को 7 वर्ष का कठोर कारावास, 50 हजार रुपए का जुर्माना

दो दिन में भी नहीं आ रहा नम्बर 
ग्रामीण क्षेत्रों आधार कार्ड बनवाने के संसाधन सीमित होते हैं। ऐसे में कई लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए शहरों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस समय राशन कार्ड में ई- केवाईसी के दौरान बच्चों व वृद्ध के बायोमेट्रिक में समस्याएं देखी जा रही है। इसे लेकर बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आधार सेंटरों पर इन दिनों काफी भीड़ हो रही है। सुल्तानपुर क्षेत्र के चौमा मालियान, खेरुला, सुल्तानपुर उपडाक घर और पंचायत समिति में बायोमेट्रिक अपडेट का काम हो रहा है जहां दिनभर भीड़ लगी रहती है। भीड़ का आलम इतना रहता है कि लोगों को दो दिन में भी नम्बर नहीं आ रहा है।

Read More फिर पुराना राग, हादसे के बाद चेता अनुभाग

इनका कहना है
शहर में करीब आठ डाकघरों में आधार सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन सेंटरों पर सुबह 9 बजे से कार्य शुरू कर दिया जाता है। अभी एक बजे तक यह कार्य किया जाता है। क्योंकि डाकघरों में स्टाफ की कमी बनी हुई है। इसलिए चार घंटे का समय निर्धारित कर रखा है। नए स्टाफ की नियुक्ति होने पर ही समय में बढ़ोतरी हो सकती है।
- मनीष चौरसिया, प्रधान डाकपाल, मुख्य डाकघर धानमंडी

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग