इटावा-बारां की मुख्य सीसी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हालत, 10 साल पहले बनी सड़क की नहीं हुई मरम्मत

आए दिन वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाओं के शिकार

इटावा-बारां की मुख्य सीसी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हालत, 10 साल पहले बनी सड़क की नहीं हुई मरम्मत

अयाना से होकर गुजर रही इटावा-बारां सीसी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकोें को हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है

अयाना। अयाना से होकर गुजर रही इटावा-बारां सीसी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकोें को हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। एक दशक पुरानी यह सीसी सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे राहगीरों व दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर जगह-जगह खाईनुमा गड्ढे पड़ गए हैं। रात के समय यह खाईनुमा गड्ढे वाहन चालकों को नजर नहीं आते और अचानक सामने आते हैं। जिससे वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता और वे इनमें गिर कर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग को अवगत कराए जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत नहीं करवाई गई है। ऐसे में दिनोंदिन बढ़ती दुर्घटनाओं से आमजन में रोष व्याप्त है। 

दस साल हो गए सड़क बने
ग्रामीणों व राहगीरों ने बताया कि वर्ष 2016 सोलह किमी सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। इन दस वर्षों के दौरान इस सड़क मार्ग का कभी मेंटेनेंस नहीं करवाया गया। जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर बीच मार्ग में बड़ी-बड़ी गहरी दरारें पड़ गर्इं हैं। कई स्थानों पर बीच सड़क में गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को बहुत संभलकर चलना पड़ता है। फिर भी कई बार दुर्घटना घटित हो जाती है। 

रात के समय होते हैं हादसे  
लोगों ने बताया कि रात के समय में सबसे अधिक दुपहिया चालक दुर्घनाओं का शिकार होते हैं। लोगों ने इस समस्या को पुलिस थाने में आयोजित बैठकों में भी उठाया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को मामले से अवगत कराया। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है। 

कार से चलते समय अचानक टूटी हुई सड़क आने से कार असंतुलित हो जाती है। विभाग को इसकी मरम्मत करवानी चाहिए।
- हेमराज गौड, दवा व्यवसायी  

Read More राजस्व रिकॉर्ड के सवाल पर फंसे राजस्व मंत्री, स्पीकर ने किया हस्तक्षेप, कहा- प्रश्न दोबारा रखा जाएगा और फिर जवाब दिलवाया जाएगा

आए दिन दुपहिया वाहन चालक इस टूटी हुई सड़क में फंसकर गिरते रहते हैं। जिससे कई बार वे चोटिल हो जाते हैं और वाहन को भी नुकसान पहुंचता है। अतिशिघ्र इसकी मरम्मत करवानी चाहिए।
- सत्यनारायण शर्मा, समाजसेवी

Read More विधानसभा प्रश्नकाल में मांगेलाल मीणा ने उठाया सवाल, कहा- औद्योगिक क्षेत्र को कब तक किया जाएगा विकसित

क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत कार्य को लेकर प्रस्ताव भिजवा रखा है। अगर कहीं सडक क्षतिग्रस्त हो रही है तो जब तक मरम्मत नहीं हो जाती ऐसे स्थानों को चयनित कर संकेतक बोर्ड लगवा दिए जाएंगे।  
- सोनू मीणा, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी, अयाना

Read More वर्ल्ड कैंसर डे : राजस्थान में कैंसर की दर देश के औसत से 20% ज्यादा, प्रति एक लाख में राष्ट्रीय औसत 113

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान