कुकर से चेहरे पर गिरा गर्म पानी, बारह साल की बच्ची का चेहरा झुलसा, इलाज जारी

कुकर का ढक्कन खोलते समय गिरा गर्म पानी

कुकर से चेहरे पर गिरा गर्म पानी, बारह साल की बच्ची का चेहरा झुलसा, इलाज जारी

कुकर से गर्म पानी उछलकर लक्ष्मी के चेहरे पर गिर गया जिससे उसके चेहरे का एक हिस्सा जल गया।

कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में रसोई में खाना बनाते समय गर्म पानी गिरने से 12 वर्षीय बालिका लक्ष्मी कंवर का चेहरा झुलस गया। बालिका को परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। हैड कांस्टेबल रूप सिंह ने बताया कि संजय नगर निवासी लक्ष्मी कंवर (12) की मां अपने घर पर मंगलवार शाम करीब सात बजे खाना बना रही थी। 15 साल की बड़ी बेटी भी घर पर मौजूद थी। लक्ष्मी व पड़ोस के 2-3 बच्चे घर पर खेल रहे थे। खेलते-खेलते लक्ष्मी रसोई में आ गई। उसी दौरान मां कुकर का ढक्कन खोल रही थी। कुकर के हैंडिल का हुक फंस गया जिसे सही करने के दौरान झटके से ढक्कन गर्म पानी में चला गया। दाल का गर्म पानी उछलकर लक्ष्मी के चेहरे पर गिर गया। लक्ष्मी का चेहरा झुलस गया। मां मान कंवर ने बताया कि बेटी का चेहरा झुलसने से वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन वहां से एमबीएस हॉस्पिटल में रैफर कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल