इनामी बदमाश सहित दो वारंटी गिरफ्तार

आरोपी लंबे समय से फरार थे

इनामी बदमाश सहित दो वारंटी गिरफ्तार

वारंटी गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदल-बदल कर निवास कर रहे थे।

कोटा। भीमगंजमंडी पुलिस ने पांच हजार रुपए के एक इनामी बदमाश सहित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी टींगा उर्फ आजाद और वारंटी सुरेन्द्र कुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 100 दिवसीय कार्ययोजना के क्रिन्यावन के संबंध में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहे गिरफ्तारी, स्थायी वारंटी, भगौड़े,  इनामी बदमाशों की धरपकड़ के अभियान में इनामी बदमाश टींगा उर्फ आजाद व स्थाई वारंटी सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ भीमगंज मंंडी पुलिस थाने में कई मामले दर्ज हैं।  आरोपी टींगा उर्फ आजाद पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 

दो वारंटी गिरफ्तार 
पुलिस निरीक्षक राम किशन गोदारा ने बताया कि संजय नगर थाना भीमगंजमंडी निवासी आरोपी साजिद (38) पुत्र शरीफ मोहम्मद और  आदिल (31) पुत्र अहमद  खलील  के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।  आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई थी। टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।  वारंटी गिरफ्तारी से बचने के लिए पैतृक निवास में न रहकर रिश्तेदारों के वहां स्थान बदल-बदल कर निवास कर रहे थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया ने स्पष्ट किया है कि ईरान में उनका अभियान तब तक नहीं...
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम