महिला की हत्या, खाली प्लॉट में मिला लहुलूहान शव

हत्या का मुकदमा दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

महिला की हत्या, खाली प्लॉट में मिला लहुलूहान शव
महिला कचरा और थैली बीनने का काम करती थी और टापरी में रह रही थी।

कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र  में शनिवार को एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कुन्हाड़ी पेट्रोलपंप के पीछे खाली प्लॉट से लहुलूहान हालत में पड़े महिला के शव को अपने कब्जे में किया और एम्बुलेंस से एमबीएस के मोर्चरी में रखवाया है। महिला की पहचान चंबल की छोटी पुलिया के नजदीक रहने वाली 45 वर्षीय रानी पत्नी राजू वाल्मीकि  के रूप में हुई है। महिला के दो बच्चे,एक बच्ची है। पति राजू की मौत होने के बाद से वह मुकेश नामक व्यक्ति के साथ पिछले चार साल से रह रही थी।   मृतक महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल), एमओबी और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है। घटना स्थल से  साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। 

डिप्टी एसपी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि सूचना पर एएसपी दिलीप कुमार सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी  मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल टीम व एमओ टीम को बुलाया गया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।  महिला की हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता है।   संभवत: पत्थर या अन्य किसी चीज से उसे मारा गया है। मुकेश के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

पूर्व पति की हो गई मौत
सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि महिला के पहले पति राजू वाल्मीकि  की मौत हो गई थी, इसके बाद उसने नाता विवाह मुकेश नामक दूसरे व्यक्ति से कर लिया था। इसके बाद से वह उसी के साथ ही रह रही थी। मुकेश फरार है। मुकेश को तलाश किया जा रहा है। इस संबंध में जांच पड़ताल के बाद ही सामने आ पाएगा। मामले में महिला के बेटे की शिकायत पर हत्या का मुकदमा  दर्ज किया गया है।  महिला कचरा और थैली बीनने का काम करती थी और टापरी में रह रही थी। जांच पड़ताल के बाद ही सामने आ पाएगा। मामले में महिला के बेटे की शिकायत पर हत्या का मुकदमा  दर्ज किया गया है। महिला कचरा और थैली बीनने का काम करती थी और टापरी में रह रही थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि