पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, गंभीर घायल

आरोपी और पीड़ित दोनों मप्र के ही रहने वाले है

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, गंभीर घायल

बदमाश मप्र से ही युवक का पीछा करते हुए कोटा आए और शादी समारोह में फायरिंग कर कार से फरार हो गए ।

कोटा । बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कार सवार चार-पांच बदमाशों ने एक युवक  पर फायरिंग कर दी  जिससे वह  गंभीर रुप से घायल हो गया। बदमाश मप्र के जावरा से ही बारात में आए युवक का पीछा करते आ रहे थे। घायल युवक और बदमाश मप्र के ही रहने वाले हैं और उनके बीच पूर्व से ही दुश्मनी चल रही है। 

पुलिस उप-अधीक्षक रुद्रप्रकाश शर्मा ने बताया  कि मंगलवार को जावरा( मप्र) से एक बारात बोरखेड़ा क्षेत्र  स्थित एक मैरिज गार्डन में आई  बारात में एक युवक दानिश आया था। आरोपी  एक कार से दानिश का पीछा करते आ रहे थे। कोटा पहुंचने पर आरोपी मौके की तलाश में दानिश के बाहर आने का इंतजार करते रहे । इसी दौरान रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच दानिश मैरिज गार्डन से बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।  दो गोली उसके पेट  में और एक गोली सीने को चीरती हुई निकल गई। इसके बाद आरोपी कार से फरार हो गए। सूचना मिलते ही रात को  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एमओ तथा एफएसएल टीम को बुलाया। पीड़ित को तुरंत अस्पताल भेजा जहां उसका उपचार जारी है। मामले में दानिश के फुफेरे भाई फरदीन ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

डिप्टी एसपी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों मप्र के ही रहने वाले है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। आरोपियों ने दानिश के खिलाफ चाकू से हमला करने का जावरा मप्र में मुकदमा दर्ज कराया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब