मायरा लेकर जा रहे लोगों की पिकअप खाई में पलटी : चार बच्चों सहित 5 की मौत

15 घायलों में से 9 गंभीर घायल ब्यावर रेफर

मायरा लेकर जा रहे लोगों की पिकअप खाई में पलटी : चार बच्चों सहित 5 की मौत

मृतकों के शवों को भीम के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

राजसमंद/बरार। जिले के भीम थाना क्षेत्र में थानेटा गांव के पास मंगलवार रात मायरा लेकर जा रहे लोगों की पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चार मासूम सहित कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई, वहीं करीब 15-20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।  जानकारी के अनुसार मारवाड़ से एक परिवार मंगलवार रात भीम क्षेत्र के दरा गांव में मायरा लेकर जा रहा था, तभी थानेटा गांव के समीप अचानक पिकअप पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही भीम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 15 घायलों में से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज भीम के सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतकों के शवों को भीम के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

इनकी हुई मौत
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान धर्म (14) पुत्र देवी सिंह निवासी बोरीमादा पाली, चांदी (18) पुत्र भेरू सिंह, मोडा सिंह (22) पुत्र भेरूसिंह, हरदेव (25) पुत्र राजू सिंह और नैनो पुत्र पन्ना सिंह के रूप में हुई है। यह परिवार पाली जिले के बोरीमादा गांव से भीम क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजीतगढ़ के दरा गांव में मायरा लेकर जा रहा था। उनके साथ एक अन्य पिकअप भी चल रही थी।

ये हुए घायल
घायलों में मेघ सिंह (35) पुत्र पन्ना सिंह निवासी सिरयारी पाली, नारायण (40) सिंह पुत्र पन्ना सिंह, सूरज (12) पुत्र नारायण सिंह, हेमसिंह पुत्र पन्ना सिंह, अशोक सिंह (35) पुत्र अर्जुन सिंह, मुकेश (19) पुत्र भगवान सिंह, भगवान सिंह (48) पुत्र मंगल सिंह, जितेंद्र (13) सिंह पुत्र गोपाल सिंह और सुरेंद्र सिंह (62) पुत्र सोहन सिंह, ममता (18) पुत्री  भगवानसिंह, भैरूसिंह (38) पुत्र पन्नेसिंह, बालूसिंह (20) पुत्र पप्पूसिंह रावत, रेखादेवी (35) पत्नी विक्रमसिंह शामिल हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा