मजदूरी के पैसे दिलाने मांग, पीडि़त ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

घर व खेती बाड़ी का काम करने का मेहनताना दिलाने की मांग

मजदूरी के पैसे दिलाने मांग, पीडि़त ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
घर व खेती बाड़ी का काम करने का मेहनताना दिलाने की मांग को लेकर खमनोर क्षेत्र के मचीन्द पंचायत के रेबारियों की ढा़णी कराई निवासी हजारीलाल रेबारी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।

राजसमंद। घर व खेती बाड़ी का काम करने का मेहनताना दिलाने की मांग को लेकर खमनोर क्षेत्र के मचीन्द पंचायत के रेबारियों की ढा़णी कराई निवासी हजारीलाल रेबारी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।

ज्ञापन में हजारीलाल ने बताया कि उसका छोटा भाई शम्भु लाल  रेबारी जो की वर्तमान में 66 वर्षका वृद्ध हो चुका है। आज से 40 वर्ष पूर्व शम्भुलाल ने झालों की मदार निवासी भैरूलाल जैन पुत्र कालुलाल ने घर पर काम करने के लिए रखा था। वहां पर शंभूलाल से खेती बाड़ी, घर का काम, भैंस चराई, घास कटाई और भैरूलाल के भाई हुडलाल जो मानसिक रूप से विकृत था जिसका वह सेवा करता था। इस पर शम्भुलाल के परिजनों ने मासिक वेतन की बात कही तो उन्होंने प्रति माह 100 रुपए देना तय कयिा था। उसके पश्चात 15 वर्ष पूर्व मानसिक हुडलाल की मृत्य हो जाने पर परिजनों ने शम्भूलाल के हिसाब की बात कही तो भैरूलाल ने कहा मै इसके पोस्ट ऑफिस के अकाउंट में डाल दूंगा तकि शम्भूलाल के वृद्धावस्था में पैसे काम आएगा। भैरूलाल ने परिजनों को विश्वास में लेकर न तो शम्भूलाल का पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाया और न ही उसको पैसे दिए। साथ ही शम्भूलाल का भोलेपन का फायदा उठाकर भैरूलाल की पत्नी कमला बाई आए दिन मारपीट करती थी और शम्भूलाल को खाना एक टाइम का देती थी ।

इसके बाद 8 वर्ष जब भैरूलाल को लकवा हो गया तो परिजन और गांव के कुछ लोग भैरूलाल के पास पहुंचे तभी भैरूलाल के पुत्र प्रकाश व धीरज भी घर पहुंच गए जो कि मुम्बई में रहते थे। उस दौरान शम्भूलाल के पैसे की बात कही तो भैरूलाल के दोनों पुत्रों ने शम्भूलाल के भाई हजारीलाल को पीट दीया। भैरूलाल के सभी परिवार के लोगों ने शम्भूलाल को दो दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और परिवार वाले जाते तो उसे मिलने नहीं देते। दो दिन तक खाना नहीं देने से शम्भूलाल का तबीयत काफी खराब हो गई। इसके बाद भैरूलाल के परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। इस संबंध परिजनों ने झालों की मदार के मौतबीर ग्रामीणों के समक्ष भैरूलाल परिवार वालों ने पांच लाख रुपए देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक मजदूरी के पैसे नहीं दिए। नवंबर वर्ष 2020 को घर से भगा दिया खमनोर थाने में मामला दर्ज कराया अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया शम्भूलाल के भाई हजारीलाल ने एसपी सुधीर चौधरी को ज्ञापन सोंपकर न्याय की गुहार लगाई।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग के दौरान...
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ