यशोदा सेन मौत मामले में पुलिस कार्रवाई पर एसडीएम को दिया ज्ञापन

कलक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया

यशोदा सेन मौत मामले में पुलिस कार्रवाई पर एसडीएम को दिया ज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर सेन समाज के बैनर तले समाज के पुरुष और महिलाओं ने प्रदर्शन किया और यशोदा सेन मौत मामले में पुलिस कार्रवाई पर कलक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।

राजसमंद। कलेक्ट्रेट पर सेन समाज के बैनर तले समाज के पुरुष और महिलाओं ने प्रदर्शन किया और यशोदा सेन मौत मामले में पुलिस कार्रवाई पर कलक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। सेन समाज के महेश सेन ने बताया कि कुछ दिनों पहले पीपली अचार्यन गांव में केलवा कस्बे की बेटी यशोदा सेन की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या मानते हुए प्रकरण में यशोदा के पति पवन को गिरफ्तार किया था, लेकिन पवन की मां, बहन और उसके पति जो लगातार यशोदा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  

पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में यशोदा के पति पवन के साथ ही उसकी मां सोहनी बाई -बहन कैलाशी, शांता और भेरु को भी आरोपी बनाया था, लेकिन पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे है, जिनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सेन समाज ने कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मजबूत डॉलर के कारण भारतीय रुपया 16 पैसे लुढ़ककर 92.01...
वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण
फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती
हीटवेव की आहट और खेती पर बढ़ता संकट
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को दिया धोखा, ट्रंप ने छीना थॉड एयर डिफेंस सिस्टम, किम जोंग के लिए बड़ा मौका?
इच्छामृत्यु : दुनिया के 11 देशों में सख्त शर्तों के साथ अनुमति; भारत में पैसिव यूथेनेशिया की इजाजत, अब तक लाखों लोगों ने चुना सम्मानजनक मृत्यु का विकल्प
फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर