कैट और विक्की ने लिए सात फेरे, हिन्दू रीति रिवाज से हुई शादी

कैट और विक्की ने लिए सात फेरे, हिन्दू रीति रिवाज से हुई शादी
पहले सेहराबंदी हुई, बरात किले के एक छोर से दूसरे छोर ढोल नगाड़े के साथ पहुंची

 सवाई माधोपुर। फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ  और विक्की कौशल गुरुवार को चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने ऐतिहासिक किले ‘सिक्स सेंस’ फोर्ट में वैवाहिक बंधन में बंधे। इससे पहले विक्की और कैटरीना की सेहराबन्दी का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद विक्की कौशल की बारात होटल के एक छोर से दूसरे छोर ढोल नगाड़े के साथ पहुंची, जहां विशेष तौर से तैयार किए गए दरवाजे पर विक्की कौशल ने तोरण मारा।

शाम 5 बजे वैवाहिक बंधन में बंधे
शाम 5 बजे मंडप में विक्की ने कैटरीना के साथ हिन्दू रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल देर रात मुंबई के लिए अपने घर को प्रस्थान करेंगे। अभिनेत्री कैटरीना कैफ  सुबह अपने निवास मुंबई के लिए रवाना होगी। कई फि ल्मी सितारे देर रात तक मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

एक झलक पाने को बेताब दिखा मीडिया

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ  और विक्की कौशल की शादी के कवरेज को लेकर देश के नामी गिरामी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का जमावड़ा होटल के सामने मौजूद रहा। कैफ  और विक्की कौशल की शादी की रस्म की एक झलक पाने के लिए देश का मीडिया बेताब रहा।  शादी के बाद बाहर इंतजार कर रहे मीडिया कर्मियों के लिए मिठाई भी भेजी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन