पोस्ट ऑफिस कार्मिक से मारपीट कर लूटे 20 लाख
अपराधी अब दिन दहाड़े अपराध कर रहे है
अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अपराधी अब दिन दहाड़े अपराध कर रहे है। बाइक सवार तीन बदमाश पोस्ट ऑफिस के कार्मिक के साथ मारपीट कर पिस्टल की नोंक पर 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
सवाई माधोपुर। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अपराधी अब दिन दहाड़े अपराध कर रहे है। बाइक सवार तीन बदमाश पोस्ट ऑफिस के कार्मिक के साथ मारपीट कर पिस्टल की नोंक पर 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। अम्बेडकर सर्किल स्थित पोस्ट ऑफिस का कैशियर ब्रजबहादुर शर्मा 20 लाख रुपये लेकर बैंक में रुपये जमा कराने के लिए बाईक से बैंक जा रहा था।
इस दौरान यूपीएचसी बजरिया परिसर में यूपीएचसी के गेट के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने कैशियर की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कैशियर गिर गया, तभी बाईक सवार बदमाशों ने कैशियर के साथ मारपीट शुरू कर दी और 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश और पुलिस उपाधिक्षक राजवीर सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Jul 2026 15:24:45
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बम मिलने की सूचना पर पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, सिविल डिफेंस...

Comment List