शीत लहर का दौर जारी : फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
तापमान के जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से सुबह जगह जगह औंस जम गई।
सीकर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और शुक्रवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। तापमान के जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से सुबह जगह जगह औंस जम गई। कड़ाके की ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए।
वहीं बात करें जयपुर की तो जयपुर में भी सुबह से ही सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। शुक्रवार को तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से तेज हवा चलने से भी सर्दी बढ़ गई और इससे लोग ठिठुरने लगे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List