खाटूधाम के 2041 के मास्टर प्लान का मॉडल तैयार

खाटूधाम के 2041 के मास्टर प्लान का मॉडल तैयार
रींगस से खाटू तक अलग पदमार्ग, रिंग रोड और आधुनिक होगा रेलवे स्टेशन

खाटूश्यामजी। प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में दिन प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन के महत्व को रखते हुए खाटू धाम का विकास के लिए मास्टर प्लान 2041 की प्रारूप पुस्तिका का विमोचन पालिकाध्यक्ष ममता मुंडोतिया, उपाध्यक्ष पूरणमल हरनाथका, अधिशासी अधिकारी अरुण शर्मा, वरिष्ठ नगर नियोजक नितिन नेहरा, उप नगर नियोजक पवन काबरा, जिला नगर नियोजक मो.अजहर जाटू ने विमोचन किया। 

इसके साथ ही आने वाले 2041 में खाटू धाम कैसा होगा उसको लेकर प्रारूप पुस्तिका के माध्यम से व मानचित्र के आधार पर उपस्थित लोगों को समझाया गया, जिसके तहत आने वाले समय में रींगस से लेकर खाटू धाम तक पैदल पद मार्ग, रिंग रोड, रेलवे स्टेशन मंदिर दर्शन परिक्षेत्र सहित तमाम व्यवस्थाओं को मध्य नजर रखते हुए प्रारूप पुस्तिका प्रस्तुत की है जिसमें मास्टर प्लान में चोमूं पुरोहितान, केरपुरा, हनुमानपुरा, सीतारामपुरा, स्वामी की ढाणी, झामावास को मिलाकर रूपरेखा तैयार की गई है। नगर नियोजक द्वारा नगर पालिका सभागार में कार्य दिवस के दौरान आम लोगों से 26 जुलाई तक सुझाव व आपत्तियां मांगी गई है जिससे मास्टर प्लान में बदलाव कर अंतिम रूप दिया जा सके। 

लोगों में उत्सुकता और चिंता भी 
मास्टर प्लान के मानचित्र चस्पा होने के साथ ही जहां लोगों में उत्सुकता देखने को मिली, वहीं अनेक लोगों ने नक्शा देखने के बाद चिंता की लकीरें देखने को मिली। नगरीय क्षेत्र का दायरा बढ़ाने से आसपास से जुड़े कृषि भूमि धारकों के लिए मास्टर प्लान चिंता विषय बन सकता है। नगरवासियों के लिए एक माह का समय है। इस दौरान अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी को...
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट
जापानी पर्यटकों की राजस्थान में सोलो ट्रेवल में बढ़ी रुचि,  पैलेस ऑन व्हील्स बनी आकर्षण का केंद्र 
रूस का यूक्रेन पर रातभर ड्रोन हमला: रसद केंद्रों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त
जयपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पार्षद वार्डों में विकास की रूपरेखा बनाएं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का संदेश, देश की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया तक पहुंचाने की अपील
न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण का विरोध तेज, जेडीए ने लगाए लाल निशान; 200 से अधिक दुकानों पर संकट