टोरड़ी सागर बांध में आया आठ फीट पानी

पानी की आवक शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के किसानों के चेहरे भी खिल उठे ।

टोरड़ी सागर बांध में आया आठ फीट पानी

क्षेत्र का हर किसान टकटकी लगाकर इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी आने की प्रार्थना करता रहता है। जल संसाधन विभाग के अधीन टोरड़ी सागर बांध काफी प्राचीन बांध है। लेकिन इसकी इंजीनियरिंग का लोहा आज भी माना जाता है। इस बांध से तीन नहरें निकली हुई हैं। इस बांध की कुल भराव क्षमता 32 फुट है,लेकिन क्षेत्र के किसान इसमें 25 फुट पानी आने के बाद इसमें आधा पानी आना मानते हैं।

टोरड़ीसागर। टोरड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते टोरड़ी सागर बांध में 8 फुट 1 इंच पानी की आवक होने से किसान खुश नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के किसानों के लिए टोरड़ी सागर बांध को खेती के लिहाज से लाईफलाइन माना जाता है। इसमें बारिश के दिनो में जमा होने वाले पानी से सिंचित क्षेत्र के किसानो के खेतो में खेती होती है। बारिश के दिनो में क्षेत्र के किसानों की नजरें बांध में आने वाले पानी की ओर लगी रहती है।


 क्षेत्र का हर किसान टकटकी लगाकर इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी आने की प्रार्थना करता रहता है। जल संसाधन विभाग के अधीन टोरड़ी सागर बांध काफी प्राचीन बांध है। लेकिन इसकी इंजीनियरिंग का लोहा आज भी माना जाता है। इस बांध से तीन नहरें निकली हुई हैं। इस बांध की कुल भराव क्षमता 32 फुट है,लेकिन क्षेत्र के किसान इसमें 25 फुट पानी आने के बाद इसमें आधा पानी आना मानते हैं। क्योंकि 25 फुट के बाद पानी का फैलाव अधिक होने से एक एक इंच पानी बढ़ता है। इस बांध का समूचा पानी केवल सिंचाई में ही काम आता है। बारिश के दिनों में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस पर नजर रखते हैं। साथ ही बांध की जल समिति के अध्यक्ष रामधन मुवाल भी प्रतिदिन बांध में आने वाले पानी की आवक पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वैसे यह बांध सन् 1996 में पूरा भरने के बाद चादर चली थी। इसके बाद यह बांध न तो पूरा भर सका और न ही चादर चल सकी। लेकिन जैसे जैसे पानी की आवक होती है दूरदराज से बांध को देखने व बारिश के दिनो में भ्रमण की दृष्टि से आने शुरू हो जाते है।


बांध को देखने आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही बांध की पाल पर दुकानें भी सजती हैं। दुकानों पर ग्राहकी होने से टोरड़ी क्षैत्र के लोगो को रोजगार भी मिलता है। बारिश से पहले तक यह बांध बिलकुल सूख कर मैदान बन गया था, लेकिन जैसे ही बारिश का दौर शुरू हुआ इसमें पानी की आवक शुरू हो गई। पानी की आवक शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के किसानों के चेहरे भी खिल उठे ।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट Weather Update : राजस्थान में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
राजस्थान में गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू। मौसम विभाग ने 18-19 मई के लिए 19 जिलों में हीटवेव का...
पेपर लीक पर सुरजेवाला का केन्द्र सरकार पर आरोप, बोले-युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, परीक्षा तंत्र शिक्षा माफिया के सामने समर्पण 
कैटरिंग वर्कर के साथ दिन-दहाड़े वारदात, रास्ता पूछने के बहाने 35 हजार रुपए लूटे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने