बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत,  दो की मौत, तीन गंभीर घायल
हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर जेबी ईट उद्योग के समीप देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो जनों की बाइकों के परखच्चे उड़ गए, वहीं दो जनों की मौत हो गई तथा तीन अन्य जने गंभीर घायल हो गए।

देवली। हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर जेबी ईट उद्योग के समीप देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो जनों की बाइकों के परखच्चे उड़ गए, वहीं दो जनों की मौत हो गई तथा तीन अन्य जने गंभीर घायल हो गए।


एएसआई विजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नरेश सिंह पुत्र बादाम सिंह मीणा निवासी नापाखेड़ा अपने ससुराल शैला दाता जहाजपुर से अपनी पत्नी शर्मा देवी पुत्र प्रिंस कुमार को लेकर बाईक से गांव नापा खेड़ा जा रहा था। इसी दौरान सामने से राजमहल निवासी खुशीराम पुत्र रतनलाल अपने दोस्त लेखराज पुत्र दुर्गा लाल के साथ बाईक से देवली आ रहा था। शुक्रवार रात को करीबन 10 बजे जेएमडी ईट भट्ठे के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार पांचों जने रोड पर गिर गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची हनुमान नगर पुलिस व एंबुलेंस ने पांचों को देवली चिकित्सालय लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने नरेश कुमार व दूसरी बाइक सवार खुशीराम को मृत घोषित कर दिया तथा घायल शर्मा देवी, प्रिंस व लेखराज को अन्यत्र रैफर कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल