समरावता प्रकरण के बाद एसडीएम चौधरी फिर चर्चा में, न्यायालय स्टे के बावजूद तोड़ा सरकारी चुंगी नाका  

 पुलिस को प्रकरण दर्ज कर रिजल्ट अदालत में पेश करने के आदेश

समरावता प्रकरण के बाद एसडीएम चौधरी फिर चर्चा में, न्यायालय स्टे के बावजूद तोड़ा सरकारी चुंगी नाका  

समरावता प्रकरण से चर्चा में आए एसडीएम अमित चौधरी एक बार फि र चर्चा में आ गए हैं, न्यायालय ने चौधरी और अन्य के खिलाफ  प्रकरण दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं

मालपुरा। समरावता प्रकरण से चर्चा में आए एसडीएम अमित चौधरी एक बार फि र चर्चा में आ गए हैं। न्यायालय ने चौधरी और अन्य के खिलाफ  प्रकरण दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। पीड़ित राकेश पारीक ने इस्तगासे के जरिए एसडीएम व अन्य पर आरोप लगाया कि गत वर्ष 18 अक्टूबर को मालपुरा के व्यास सर्किल स्थित सरकारी चुंगी नाके पर न्यायालय के स्थगन आदेश चस्पा होने के बाद भी चुंगी नाके को ध्वस्त करने, किराए की सरकारी दुकान को तोड़-फोड़ कर ध्वस्त करने, दुकान का सामान, फ र्नीचर, नकदी, स्टाम्प पेपर को गायब के आरोप लगाए। परिवादी ने एसीजेएम न्यायालय मालपुरा में एसडीएम अमित कुमार चौधरी सहित अधिशाषी अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मालपुरा, पवन कुमार मातवा, तत्कालीन तहसीलदार मालपुरा, जयनारायण जाट, प्रशासनिक अधिकारी हाल नगरपालिका, रामदास माली गिरदावर, राजेश कुमार जमादार, राजेन्द्र कुमार स्टोर कीपर के खिलाफ  एक इस्तगासा दायर कर न्याय की गुहार लगाई थी। 

जिसमें न्यायाधीश ने सुनवाई करते परिवाद अनुसंधान के लिए थाना मालपुरा को प्रकरण दर्ज कर नतीजा न्यायालय में पेश करने के आदेश पारित किए। साथ ही परिवादी की ओर से प्रस्तुत सीडी को सुरक्षार्थ रखने के आदेश पारित किए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम
पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ गलत काम करता रहा। भाई के...
भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक