चारागाह भूमि की खुदाई के दौरान मिला सिल्वर का देग

निवाई: खुदाई में मिला चांदी का देग, खजाने की चर्चा

चारागाह भूमि की खुदाई के दौरान मिला सिल्वर का देग

सींदडा गांव में चरागाह भूमि की खुदाई के दौरान 10 फीट नीचे एक चांदी का देग मिला है। पुलिस ने इसे जब्त कर ट्रेजरी में रखवाया है, जिसे पुरातत्व विभाग खोलेगा।

निवाई। ग्राम पंचायत सींदडा के गांव देवरी में शनिवार खुदाई के दौरान देग मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे चरागाह भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने ताजा गुलाब की पत्तियां बिखरी हुई और एक चप्पल जोडी दिखाई दी। ग्रामीणों ने मामले से सरपंच रामसहाय मीणा को अवगत कराया। सरपंच ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों ने इस स्थान पर शव दबा होने की बात कहीं। जेसीब बुलाकर इस स्थान पर खुदाई करवाई गई। 

खुदाई के दौरान जमीन में लगभग 10 फीट नीचे एक सिल्वर का देग निकाला। देग देखकर ग्रामीणों ने खजाना मिलने की संभावना जताई। सूचना पर थानाधिकारी घासीराम, तहसीलदार नरेश गुर्जर, भू अभिलेख अधिकारी लक्ष्मण मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देग को थाने पर ले आए। तहसीलदार ने बताया कि कलक्टर के आदेश अनुसार देग को ट्रेजरी ऑफिस में सुरक्षित रखवा सुरक्षा में दो जवान तैनात किए गए। पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में ही देग को खोला जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच एयर इंडिया ने यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर...
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव