डॉक्टरों की गैरमौजूदगी से युवक की मौत पर बवाल, 5 घंटे प्रदर्शन के बाद बाजार बंद

इलाज में लापरवाही के आरोप पर फूटा गुस्सा

डॉक्टरों की गैरमौजूदगी से युवक की मौत पर बवाल, 5 घंटे प्रदर्शन के बाद बाजार बंद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूनी में समय पर उपचार नहीं मिलने से 36 वर्षीय अनुराग पारीक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश। दाह संस्कार के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी के बाहर एकत्र हुए और दूनी बस स्टैंड पर टायर जलाकर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन।

नगरफोर्ट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दूनी में समय पर उपचार नहीं मिलने से 36 वर्षीय अनुराग पारीक की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दाह संस्कार के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी के बाहर एकत्र हुए और दूनी बस स्टैंड पर टायर जलाकर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान दूनी कस्बे के बाजार पूरी तरह बंद रहे तथा दूनी-सरोली मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे अनुराग पारीक पुत्र कैलाश पारीक, निवासी दूनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला।

समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। उसी रात रईस पुत्र बाबू रंगरेज, निवासी दूनी की भी अस्पताल में मौत होने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में तीन चिकित्सक पदस्थापित होने के बावजूद रात में कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं था।  ग्रामीणों का कहना था कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण दो लोगों की जान चली गई। सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी रूबी अंसार मौके पर पहुंचे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर