सन्यास की घोषणा से चौंकाने वाले चांदना बोले, उपचुनाव सेमीफाइनल था, 2023 का फाइनल भी हम जीतेंगे

सन्यास की घोषणा से चौंकाने वाले चांदना बोले, उपचुनाव सेमीफाइनल था, 2023 का फाइनल भी हम जीतेंगे
धरियावद के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए
जयपुर: कांग्रेस पार्टी की धरियावद और वल्लभनगर उपचुनाव में खेल मंत्री अशोक चांदना का स्टेटमेंट सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा था। चांदना ने चुनाव प्रभारी मंत्री होते हुए यह कहा था कि अगर धरियावद चुनाव कांग्रेस पार्टी हार जाती है तो वह राजनीति से संयास ले लेंगे।
 
 धरियावद के मंगलवार को नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और कांग्रेस ने बड़ी जीत इस सीट पर दर्ज की है। ऐसे में खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि उन्हें भाजपा लीडरशिप की ओर से किए गए टिकट वितरण में ब्लंडर और गहलोत सरकार के अब तक के कार्यकाल में किए गए कामकाज पर पूरा भरोसा था। यही कारण था कि उन्होंने यह बयान दिया। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बयानों से कोई पार्टी हारती या जीतती नहीं है बल्कि हार जीत में सबसे ज्यादा असर पार्टी का जनता पर भरोसा होती है। चांदना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में दोनों सीट तो आसानी से जीत ही रही है, इसके साथ ही यह जीत आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल के तौर पर भी है जो वह जीत गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी इस जीत को दोहराते हुए सरकार बनाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
जयपुर की मुरलीपुरा पुलिस ने चार नकबजनी मामलों में वांछित शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण
दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित